देशभर में कोरोना का कहर जारी है। आज से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। कोरोना महामारी के कारन लॉकडाउन को अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया।
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना का कहर जारी है। आज से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। कोरोना महामारी के कारन लॉकडाउन को अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया। इसी बीच आपको बता दें कि कोरोना क्राइसिस के चलते भारतीय बैंकों का बैड डेट बढ़ने की उम्मीद है। मिली जानकारी के मुताबिक चार टॉप बैंकर्स ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से बैंकों का फंसा हुआ कर्ज दोगुना हो सकता है। भारतीय बैंक पहले ही 9.35 लाख करोड़ रुपये (123 अरब डॉलर) के एनपीए से जूझ रहे हैं। सितंबर 2019 के अंत में उनकी कुल संपत्ति का लगभग 9.1% के बराबर था।

एनपीए 18-20% तक हो सकती दोगुनी
वहीं सरकार का मानना है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक बैंक का नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीएएस) 18-20% तक दोगुनी हो सकती है, क्योंकि बकाया लोन का 20-25% डिफ़ॉल्ट होने का जोखिम है। बैड डेट में उछाल क्रेडिट ग्रोथ और कोरोना वायरस महामारी से भारत में वसूली में देरी हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र के एक शीर्ष बैंक के वित्त प्रमुख की मानें तो ये अभूतपूर्व समय है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि बैंकों को एनपीए की दोगुनी राशि की रिपोर्ट करेंगे, जो हमने इससे पहले तिमाहियों में देखा है। भारत के वित्त मंत्रालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है जबकि भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक एसोसिएशन ने ई-मेल का तुरंत जवाब नहीं दिया।
लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था का बुरा हाल
कोरोनो वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए 40 दिनों की देशव्यापी लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था ठप हो गई है। इसी बीच लॉकडाउन को अब दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। बैंकर्स का कहना है कि जून या जुलाई से पहले अर्थव्यवस्था के पूरी तरह से खुलने की संभावना कम है। इससे विशेष रूप से छोटे और मझोले बिजनेस के लिए जो कुल लोन का करीब 20 फीसदी बनता है, सबसे बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक कार्यकारी निदेशक ने कहा कि आर्थिक वृद्धि सुस्त थी और कोरोनो वायरस संकट से जोखिम बढ़ गया है। वहीं उन्होंने कहा, अब हमारे पास यह ब्लैक स्वान इवेंट है, जिसका अर्थ है कि बिना किसी सरकारी प्रोत्साहन के कई तिमाहियों तक अर्थव्यवस्था का बुरा हाल रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications