नयी दिल्ली। कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है। ये राहत पैकेज भारत की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। इस पैकेज के जरिए कई सेक्टरों को राहत पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। मगर इससे वित्त वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का दोगुने से अधिक बढ़ होकर 7.9 फीसदी तक पहुंच सकता है। इस बात का खुलासा एसबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3.5 प्रतिशत रह सकता है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि राहत पैकेज और इससे पहले उठाए गए आर्थिक कदमों से कैश आउटफ्लो, हाल ही में बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी और डीए (जो जीडीपी का करीब 0.8 फीसदी है) पर रोक को देखते हुए राजकोषीय घाटे का अनुमान 3.5 फीसदी से बढ़ा कर 7.9 फीसदी किया गया है। इसके पीछे बताए गए कारणों में कोरोना के कारण कम राजस्व और खर्चों में भी बढ़ोतरी शामिल है।

एसबीआई की Ecowrap में रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सीएसओ के पहले अनुमान के आधार पर बेसलाइन राजकोषीय घाटा जीडीपी का लगभग 7.1 प्रतिशत है। सरकारी इनकम में कमी / स्वचालित राजकोषीय स्थिरता के कारण राजकोषीय घाटे पर सीधे 4.5 प्रतिशत का असर पड़ने का अनुमान है। साथ ही जीडीपी परिवर्तन के कारण इसमें 0.9 प्रतिशत का इनडायरेक्ट असर पड़ेगा।
बता दें कि सरकार ने 4.2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन लेने का ऐलान किया है, जो जीडीपी का 2.1 फीसदी है। वैसे जीडीपी के प्रतिशत के रूप में सरकार का कर्ज वित्त वर्ष 2010-11 से बढ़ रहा है। पिछले आठ सालों में वित्त वर्ष 2010-11 में सरकारी डेब्ट 62 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2018-19 में 66 प्रतिशत हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान ब्याज दर (रेपो रेट) 8.5 फीसदी से घट कर 6 फीसदी से भी कम हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications