नयी दिल्ली, अप्रैल 12: आम जनता के लिए एक बुरी खबर आई है। खुदरा मुद्रास्फीति मार्च के महीने में बढ़ कर 5.53 फीसदी हो गई, जो फरवरी में 5.03 फीसदी थी। खाद्य महंगाई में उछाल से खुदरा महंगाई बढ़ी है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार फरवरी में 3.87 फीसदी के मुकाबले खाद्य महंगाई मार्च में 4.94 फीसदी हो गयी। इसी तरह फ्यूल एंड लाइट कैटेगरी में खुदरा महंगाई 3.53 फीसदी से बढ़ कर 4.50 फीसदी हो गयी। खाद्य कैटेगरी की महंगाई में मुख्य तौर पर ऑयल और फैट की कीमतों में बढ़ोतरी से इजाफा हुआ।

तीन महीनों में सबसे अधिक
खुदरा महंगाई मार्च में पिछले तीन महीनों में सबसे अधिक रही है। हालांकि अच्छी बात यह रही कि खुदरा महंगाई आरबीआई द्वारा तय किए गए दायरे में रही। आरबीआई की तरफ से अगले 5 साल के लिए खुदरा महंगाई को 4 फीसदी से 6 फीसदी के दायरे में रखने का लक्ष्य है। पिछले महीने मांस और मछली की महंगाई दर 15.09 फीसदी रही। नॉन-अल्कोहल पेय पदार्थों की कीमत में 14.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दालों और उत्पादों के खंड में 13.25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसी तरह अंडे की कीमतों में भी 10.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
औद्योगिक उत्पादन घटा
एक तरफ खुदरा महंगाई मार्च में बढ़ी, वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक उत्पादन में भी गिरावट के आंकड़े सामने आए हैं। सरकार की तरफ से फरवरी के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े घोषित किए गए हैं। फरवरी में औद्योगिक उत्पादन में 3.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि जनवरी में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रिलयल प्रोडक्शन (औद्योगिक उत्पादन) 1.6 फीसदी लुढ़का था। वहीं फरवरी 2020 में इसमें 4.5 फीसदी का इजाफा हुआ था।
किस क्षेत्र में कितनी गिरावट
फरवरी में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़ा, जबकि खनन उत्पादन में 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बीच फरवरी में बिजली उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में 1.5 प्रतिशत बढ़ा था। यह 2020-21 वित्तीय वर्ष के पहले 11 महीनों में से 8 में गिरा। ताजा आंकड़ों के बाद भारत का औद्योगिक उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अब वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-फरवरी अवधि में 11.3 प्रतिशत गिर गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications