Bajaj Auto Stocks News: बजाज ऑटो के शेयर्स में आज तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल, बजाज ऑटो की सब्सिडियरी कंपनी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी (बीएआईएच बीवी) ने 56.6 करोड़ यूरो (करीब 5,431.08 करोड़ रुपये) के लिए जेपी मॉर्गन चेज बैंक एनए, डीबीएस बैंक और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स एशिया के साथ लोन एग्रीमेंट किया है। इस खबर के चलते शेयरों में आज हलचल देखी जा रही है।

कंपनी ने इस वजह से लिया है लोन (Bajaj Auto Loan News)
कंपनी ने यह अनसिक्योर्ड लोन एक साल के लिए है यानी यह एक बिना किसी गारंटी वाला लोन है, जिसकी अवधि एक साल की होगी। यह पैसा ऑस्ट्रिया की दिवालिया हो चुकी बाइक कंपनी KTM AG के रिस्ट्रक्चरिंग (restructuring) में मदद के लिए जुटाया गया है।
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, बजाज ऑटो के पास KTM AG में 49.9% हिस्सेदारी है। बजाज ऑटो और ऑस्ट्रिया (Austrian) के एंटरप्रेन्योर स्टेफन पियरेर मिलकर पियरेर मोबिलिटी कंपनी के मालिक हैं। ये स्विट्ज़रलैंड में लिस्टेड है और KTM की पैरेंट कंपनी है।
KTM ने पिछले साल दिवालिया होने की अर्जी दी थी, क्योंकि कोविड-19 के दौरान बाइक की मांग में उतार-चढ़ाव रहा। इससे कंपनी के पास ज्यादा स्टॉक जमा हो गया और उसे भारी नुकसान हुआ। ऑस्ट्रिया के इंडस्ट्रियल सेक्टर में चल रही फाइनेंशियल समस्याओं के बीच, KTM सबसे ज्यादा प्रभावित कंपनियों में से एक रही है। कंपनी को बढ़ती एनर्जी और लेबर कॉस्ट का सामना करना पड़ा, जिससे हजारों नौकरियों पर खतरा पैदा हो गया।
कंपनी के शेयर्स में तेजी (Bajaj Auto Share Price Today)
सोमवार को सुबह 9:30 पर बजाज-ऑटो के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 2.80% उछलकर 8725 रुपये के शेयर प्राइस पर कारोबार कर रहे है। कंपनी के शेयर्स शुक्रवार को 8487.15 रुपये पर क्लोज हुए थे। पिछले 1 महीने में बजाज-ऑटो के शेयरों ने 4.91% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर्स ने 27 सितंबर 2024 को 52 वीक हाई के लेवल को टच किया था। कंपनी का 52 वीक हाई 12,772.15 रुपये रहा।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications