Bajaj Auto Share Price: टू-व्हीलर बनाने वाली ऑटो कंपनी बजाज ऑटो का शेयर में तेज गिरावट दर्ज की जा रही. बाजार की हलचल में बजाज ऑटो करीब 10 फीसदी टूट गया है. शेयर में इतनी बड़ी गिरावट मार्च 2020 के बाद पहली बार देखने को मिल रही.
ऑटो स्टॉक में तेज करेक्शन की वजह सितंबर तिमाही के नतीजे और गाइडेंस में कटौती है. फिलहाल शेयर एनएसई पर साढ़े 10 फीसदी की गिरावट के साथ 10400 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने आगे स्ट्रैटेजी दी है.
बजाज ऑटो के शेयर पर ब्रोकरेज स्ट्रैटेजी
ब्रोकरेज फर्म ने बजाज ऑटो के शेयर पर नतीजों के बाद न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर 11450 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बताते चलें कि बजाज ऑटो ने निफ्टी ऑटो इंडेक्स को पिछले 12 महीने में आउटपरफॉर्म किया है. इसकी वजह घरेलू 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी का बढ़ता मार्केट शेयर रहा. इससे मार्जिन में सुधार देखने को मिला.
MOFSL ने कहा कि बजाज ऑटो का शेयर 38.5x/30x FY25E/26E EPS और सस्ते वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहा है. 26x सितंबर FY26E कंसो EPS के आधार पर शेयर पर अपसाइड टारगेट दिया है. बजाज ऑटो का FY25 की दूसरी तिमाही में प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा. तिमाही आधार पर ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन स्थिर रही, जोकि 20.2 फीसदी रहा.
बजाज ऑटो Q2 नतीजे
बजाज ऑटो ने दूसरी तिमाही के नतीजे बुधवार को जारी किए. जुलाई से सितंबर के दौरान मुनाफा सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़ा है, जोकि सितंबर तिमाही में 2005 करोड़ रुपए रहा. जबकि FY24 की दूसरी तिमाही में 1836 करोड़ रुपए प्रॉफिट था. यानी सालाना आधार पर मुनाफे में सवा 9 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है.
दूसरी तिमाही के दौरान कुल आय में 21.8 फीसदी का इजाफा हुआ है. यह 10777 करोड़ रुपए से बढ़कर 13127 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA भी 24.4 फीसदी की बढ़त के साथ 2652.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2133 करोड़ रुपए था.

डॉमेस्टिक वॉल्युम में सालाना आधार पर 22 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, जोकि 7,76,711 यूनिट्स रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में वॉल्युम का आंकड़ा 6,37,556 यूनिट्स रहा था. दूसरी तिमाही में एक्सपोर्ट के आंकड़ों में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. यह FY25 की दूसरी तिमाही में 4,44,793 यूनिट रही, जबकि FY24 की दूसरी तिमाही में 4,16,397 यूनिट्स था.
ऑटो दिग्गज ने बताया कि कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट में रही. बजाज पल्सर बाइक की बिक्री सितंबर तिमाही में 1 लाख यूनिट्स की रही. यह किसी एक तिमाही में बिक्री का रिकॉर्ड रहा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications