Worlds First CNG Bike: अपनी ब्रांड की अलग पहचान बनाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनी में आजकल कई नए कदम उठा रही हैं। बजाज ऑटोमोबाइल ने भी इसी बात को ध्यान में रखते एक ऐसा कदम उठाया है, जो बाजार में उसे अलग मुकाम दे सकता है। दरअसल बजाज ऑटोमोबाईल ने पहली बार सीएनजी मोटर साइकल का कॉन्सेप्ट पेश किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक बजाज ऑटोमोबाइल द्वारा लाई जा रही है दुनिया की पहली सीएनजी से चलने वाली मोटरसाइकिल होगी। इस तरह से बजाज दूसरे कंपनी में कंपटीशन में कहीं आगे निकल सकती है।
पेट्रोल के मुकाबले कम होगी इसकी ऑपरेटिंग कॉस्ट
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की बजाज की मोटरसाइकिल हमेशा से ही अपने बेहतर एवरेज को लेकर जानी जाती हैं। गौरतलब है कि अगर बजाज सीएनजी बाइक को लांच कर देता है, तो इसकी ऑपरेटिंग कॉस्ट पेट्रोल के ऑपरेटिंग कॉस्ट के मुकाबले लगभग आती होगी। इसका सीधा सा मतलब है कि पहले अगर आपको 100 किलोमीटर जाने में 100 रुपए लगते थे तो अब सिर्फ 50 रुपए ही लगेंगे।

लीडिंग टू व्हीलर कंपनी बजाज ऑटोमोबाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही सीएनजी बाइक लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बजाज ऑटोमोबाइल अगले फाइनेंशियल क्वार्टर में अपनी सीएनजी बाइक को लॉन्च कर सकती है।
राजीव बजाज द्वारासीएनजी बाइक में ईंधन की लागत पर परिचालन में लगने वाला पैसा पेट्रोल के मुकाबले 50 से 65 प्रतिशत तक कम है।
इसके अलावा यह आईसीटी वाहनों की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करने के लिए जानी जाती है, जिससे पर्यावरण को भी फायदा हो सकता है।
कार्बन एमिशन में देखने को मिली कम
कंपनी द्वरा दी जा रही जानकारी के मुताबिक इस बाइक के सीएनजी वाले प्रोटोटाइप में कार्बन डाई ऑक्साइड के इमिशन में 50 फीसदी की कमी देखने को मिली है। इसके अलावा कार्बन मोनोऑक्साइड का उतसर्जन में 75 फीसदी तक कम रहा है। इसके ही गैर-मिथेन हाइड्रोकाबॉन उत्सर्जन में करीब 90 प्रतिशत की कमी देखने मिली है। इससे यह साफ हो जाता है कि सीएनजी बाइक्स वातावरण को प्रदषिंत करने का काम नहीं करती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मिल रही खबर के अनुसार बजाज अगले साल अब तक की सबसे बड़ीपल्स्र लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसके साथ ही बजाज ने इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बजाज ने ही हाल ही में 45.75 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा इनवेस्टमेंट किया है।
बजाज को हो सकता है फायदा
सीएनजी सेगमेंट में बाइक निकलना बजाज के लिए एक शानदार प्लान हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी कि यह बाइक पैट्रोल बाइक के मुकाबले काफी कम कीमत पर चलाई जा सकेगी। वहीं आप पेट्रोल बाइक के मुकाबले पॉल्यूशन भी काफी कम करेगी, ऐसे में अगर बजाज बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार पिकअप वाली सीएनजी बाइक निकाल देता है तो उम्मीद है कि यह कंपनी पेट्रोल बाइक को काफी पीछे छोड़ दे और मार्केट में अपनी नई जगह बना ले।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications