भारत में एक बार फिर से बजाज चेतक की वापसी हो रही है। बजाज चेतक स्कूटर ऑल इलेक्ट्रिक अवतार में 14 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा।
नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से बजाज चेतक की वापसी हो रही है। बजाज चेतक स्कूटर ऑल इलेक्ट्रिक अवतार में 14 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक जल्द बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू हो सकती हैं। बता दें कि बजाज स्कूटर भारतीय मार्केट में 14 साल बाद वापसी कर रहा है। स्कूटर को दो राइडिंग मोड ईको और स्पोर्ट में लॉन्च किया जाएगा। बाइक में 4kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जिसमें आईपी76 रेटेड लीथियम बैटरी के साथ आएगी। स्कूटर की कीमत 1.1 लाख रुपए से 1.2 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) हो सकती है।
चार्जिंग और वारंटी भी काफी दमदार
जानकारी दें कि ईको मोड में स्कूटर को 95 किमी तक चलाया जा सकेगा, जबकि स्पोर्ट मोड में स्कूटर को 85 किमी तक चलाया जा सकेगा। बाकी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चर्स की तरह बजाज की तरफ से भी स्कूटर के साथ पोर्टेबल या फिर स्वैपेबल बैटरी पैक नहीं दिया जाएगा। मतलब बैटरी स्कूटर में फिक्स्ड रहेगी। हालांकि बाकी टू-व्हीलर कंपनियों से इतर बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंटेलीजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (आईबीएमएस) दिया जाएगा, जो बैटरी की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग को कंट्रोल करेगा। बता दें कि फिलहाल इस स्कूटर से जुड़ी कई बातों का सामने आना अभी बाकी है। लेकिन बीते साल के अंत में कंपनी ने इस स्कूटर को प्रदर्शित किया था। जिसके अनुसार ये स्कूटर महज 1 घंटे में 25 प्रतिशत और 5 घंटे में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके साथ कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी दे सकती है।
जानिए बजाज चेतक में क्या है खास फीचर्स
नई बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को कंपनी बतौर प्रीमियम स्कूटर बाजार में उतारने जा रही है। इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है। इस स्कूटर में रिवर्स ड्राइविंग फीचर भी दिया गया है जिससे ये बाइक पीछे ही तरफ भी ड्राइव की जा सकेगी। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिया गया है। स्कूटर से चेतक इलेक्ट्रिक ऐप के जरिए स्मार्टफोन को कनेक्ट किया जा सकेगा।
- एलईडी हेडलैंप
- एलईडी टर्न इंडीकेटर
- फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
बजाज चेतक की साल 1972 में हुई थी लॉन्चिंग
बजाज ने 1972 में पहली बार लॉन्च हुए इस स्कूटर के प्रोडक्शन को बजाज ऑटो ने 2006 में बंद कर दिया था। बजाज चेतक को जब मार्केट में लॉन्च किया गया था तो इसे ‘हमारा बजाज' स्लोगन दिया था। कंपनी ने महाराणा प्रताप के घोड़े ‘चेतक' के नाम पर इस स्कूटर का नाम चेतक रखा था। चेतक में 145 सीसी 2-स्ट्रोक इंजन था। यह 7.5 बीएचपी की पावर और 10.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता था।
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की फ्रंट डिजाइन की बात करें तो दिखने में काफी हद तक ऑरिजन चेतक जैसा ही लगता है। इसमें इटेलियन रेट्रो स्कूटर का भी लुक देखने को मिलता है। कंपनी के मुताबिक चेतक की बिल्ट क्वालिटी पर काफी अच्छा काम किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Ather 450 और Okinawa Praise से होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications