नई दिल्ली, मई 30। भारत में लोग बाइक खरीदने से पहले जिस चीज पर सबसे अधिक ध्यान देते हैं वो है माइलेज। माइलेज पर ध्यान देना भी जरूरी है। असल में बाइक एक बार खरीदेंगे, मगर पेट्रोल का खर्च बार-बार आएगा। ऐसे में आपकी बाइक दमदार माइलेज वाली होनी चाहिए ताकि एक लीटर में ज्यादा से ज्यादा सफर हो सके। यहां हम आपको ऐसी ही एक बाइक की जानकारी देंगे, जो काफी शानदार माइलेज देती है। ये है बजाज सीटी 100। इस बाइक की वैसे तो कीमत 52000 रु है। मगर आप इसे सिर्फ 22000 रु में खरीद सकते हैं। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कितने का है सबसे सस्ता मॉडल
बजाज सीटी 100 का सबसे सस्ता मॉडल 43954 रु की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 51674 रु है। मगर आपको हम एक ऐसे ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जहां से आप इस बाइक को सिर्फ 22000 रु में खरीद सकते हैं। असल में इतनी कीमत पर बाइक का पुराना मॉडल मिलेगा। बजाजा सीटी 100 एक बेहद सिम्पल डिजाइन वाली बाइक है।
जानिए कहां से खरीदें 22 हजार रु
अब भारत में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐसे है, जहां से सेकंड हैंड कार और बाइकें खरीदी जा सकती हैं। इन्हीं में से एक है कार्स24। इस समय कार्स24 पर एक पुरानी बजाज सीटी 100 को बिक्री के लिए रखा गया है। इसे केवल 22000 रु की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये बाइक कोई बहुत अधिक पुरानी नहीं, बल्कि 2016 का मॉडल है।
कितनी चली है बाइक
बजाज सीटी 100 की जो बाइक बिक्री के लिए लिस्ट गयी है वो 39000 किमी से कुछ अधिक चली है। बाइक को दिल्ली में बेचा जा रहा है। एक और अहम बात यह है कि इस बाइक पर आपको पूरे एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ये वारंटी बाइक के सभी पार्ट्स पर मिलेगी।
मिलेगी मनी बैक गारंटी
कार्स 24 पर जो बजाज सीटी 100 का पुराना मॉडल बेचा जा रहा है, उस पर आपको 7 दिनों की मनी बैक गारंटी भी मिलेगी। इस मनी बैक गारंटी का मतलब है कि अगर आपको पसंद न आए तो आप इस बाइक को 7 दिनों के अंदर वापस कर सकते हैं। 7 दिनों के अंदर बाइक वापस करने पर आपको पूरा पैसा वापस मिलेगा।
ध्यान रखें जरूरी बात
यहां जिस बाइकों की डिटेल बताई गई है, उसकी बाकी जानकारी आप विस्तार से कार्स24 से ले सकते हैं। यहां साझा की गयी जानकारी भी कार्स24 पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ही दी गयी है। एक जरूरी बात कि पुरानी बाइक खरीदते समय आपको उसके डॉक्यूमेंट्स और बाइक की कंडीशन अच्छी तरह देखनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications