नयी दिल्ली। देश की सबसे पुरानी वाहन कंपनियों में से एक है बजाज ऑटो। कंपनी ने दोपहिया वाहन यानी स्कूटर और मोटरसाइकिल सेगमेंट अच्छी पहचान बनाई है। बजाज ने शुरुआत में चेतक, प्रिया और सुपर स्कूटर पेश किए थे और अपनी खास जगह बनाई। इसके बाद बजाज ने जापान की वाहन कंपनी कावासाकी के साथ हाथ मिलाया। इन दोनों की ये पार्टनरशिप 31 साल तक बरकरार रहने के बाद 2017 में खत्म हुई। मगर इन 31 सालों में बजाज और कावासाकी ने पार्टनरशिप में एक से एक शानदार बाइक भारतीय बाजार में पेश की। बजाज की किफायती और शानदार फीचर वाली पल्सर काफी लोकप्रिय ब्रांड बनी। आज बजाज भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्यातक कंपनी है। ये 70 से ज्यादा देशों में अपनी गाड़ियां भेजती है। बजाज के पास कई मोटरसाइकिलें है, जिनमें आपको तेज रफ्तार के साथ बेहतर माइलेज वाली मोटरसाइकिलें भी मिलेंगी। आइये देखते हैं बजाज की मौजूदा और आने वाली मोटरसाइकिलों की प्राइस लिस्ट।
ये है बजाज की मौजूदा मोटरसाइकिलों की प्राइस लिस्ट :
1 लाख रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलों -
- बजाज पल्सर 150 : 91,002 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 नियोन : 70,995 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110 एच गियर : 62,899 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 100 : 43,994 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 50,465 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 95,891 रुपये से शुरू
- बजाज वी15 : 65,405 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 125 : 57,165 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 110 : 53,273 रुपये से शुरू
1 लाख रु ज्यादा कीमत वाले मोटरसाइकिलें -
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.29 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1.2 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.49 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 1.94 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1.06 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.2 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180एफ : 1.11 लाख रुपये से शुरू
- बजाज चेतक (ई-स्कूटर) : 1 लाख रुपये से शुरू
बजाज की आने वाली बाइकें और अनुमानित दाम :
- बजाज एवेंजर 400 : 1.50 लाख रु
- बजाज पल्सर आरएस 400 : 1.70 लाख रु
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220 : 1.17 लाख रु
- बजाज पल्सर 250 : 1.20 लाख रु
जुलाई में घटी सेल्स
पिछले महीने के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजारों में 1,54,474 गाड़ियां बेचीं, जो 11 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। जबकि इसका निर्यात 43 फीसदी घट कर 86,082 इकाई रहा। जुलाई 2020 में बिकने वाले बजाज के कुल दो पहिया वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत घट कर 2,38,556 इकाई रह गई। इसने जुलाई 2019 में 3,22,210 गाड़ियां बेची थीं। पल्सर बजाज के लिए सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी रही, जबकि प्लेटिना और सीटी 100 की भी अच्छी बिक्री हुई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications