नई दिल्ली, अक्टूबर 05। बजाज भारत में कई दोपहिया वाहनों की पेशकश करती है। इनमें कई बाइकें और एक स्कूटर शामिल है। इनमें बजाज की सीटी 110एक्स की कीमत 59,104 रुपये से शुरू होती है, जो कि इसका सबसे सस्ता मॉडल है। बजाज का सबसे महंगा टू व्हीलर बजाज डोमिनार 400 है जिसकी कीमत 2.24 लाख रुपये है। भारत में इसकी बाइक आने वाली भी हैं, जिनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। यदि आपका इरादा इस फेस्टिव सीजन में बजाज का दोपहिया वाहन खरीदने का है तो हम यहां आपको इसकी पूरी प्राइस लिस्ट बताएंगे।
बजाज की बाइकों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
67 हजार रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- बजाज सीटी 110एक्स : 59104 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 63130 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110 : 66317 रुपये से शुरू
1.05 लाख रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- बजाज सीटी 125एक्स : 71354 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 : 81389 रु से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस 125 : 1.04 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 150 : 1.04 लाख रुपये से शुरू
1.25 लाख रु से सस्ती बाइकें :
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 1.12 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एन160 : 1.23 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1.24 लाख रुपये से शुरू
1.50 लाख रु तक कीमत वाली बाइकें :
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.38 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.41 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एन250 : 1.50 लाख रु से शुरू
बजाज की सबसे महंगी मोटरसाइकिलें :
- बजाज पल्सर एफ250 : 1.50 लाख रु से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.71 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 250 : 1.75 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 2.24 रुपये से शुरू
ये है इकलौता स्कूटर :
- बजाज ई-स्कूटर चेतक : 1.52 लाख रु से शुरू
बजाज की जल्द लॉन्च वाली मोटरसाइकिलें और उनका अनुमानित रेट :
- बजाज एनएस 150 : 1.10 लाख रु
- बजाज एवेंजर 400 : 1.50 लाख रु
- बजाज 2022 चेतक : 1.60 लाख रु
बजाज की बिक्री
सितंबर 2022 में बेची गई घरेलू दोपहिया 2,22,912 इकाइयों के साथ, जो कि सितंबर 2021 में बेची गई 1,73,945 इकाइयों से अधिक रही, बजाज ने बिक्री में 28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। वॉल्यूम में बढ़त 48,967 यूनिट रहा। मगर निर्यात की बात करें तो बजाज ने सितंबर 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। सितंबर 2022 में केवल इसने 1,25,443 इकाइयों का निर्यात किया, जबकि सितंबर 2021 में निर्यात 1,87,091 इकाइयों का रहा था। इस गिरावट के साथ, बजाज के निर्यात में 33% की गिरावट दर्ज की गयी। वॉल्यूम लॉस 61,648 यूनिट रहा। कुल बिक्री (कमर्शियल वाहनों के निर्यात और घरेलू बिक्री सहित) बजाज की बिक्री 402,021 यूनिट से 2 फीसदी घट कर 394,747, यूनिट रह गयी। बता दें कि कुल बिक्री में इसकी घरेलू बिक्री 32 फीसदी बढ़ी, जबकि निर्यात 33 फीसदी घटा। निर्यात सहित इसकी कमर्शियल बिक्री 13 फीसदी बढ़ी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications