Bengaluru Namma Metro Fare Hike: हाल ही में बीएमआरसीएल(बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने बेंगलुरू मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी कर दी थी जिसकी वजह से यात्रियों की कई सारी शिकायते भी सामने आई। सोशल मीडिया पर लोगों ने बॉयकॉट मेट्रो ट्रेंड को भी शुरू कर दिया था। इन सभी के बीच आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) को मेट्रो किराए में हुई वृद्धि को सही करने का निर्देश दिया है। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी दी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने जिस तरह से बेंगलुरु मेट्रो किराया बदलाव को लागू किया है, उससे विसंगतियां पैदा हो गई हैं और कुछ खंडों में किराया दोगुना से भी अधिक हो गया है।'' ऐसे में अब ये संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद BMRCL जल्द ही मेट्रो किराए को कम कर सकती है।
बेंगलुरू मेट्रो का इतना किराया बढ़ा
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, 9 फरवरी को बेंगलुरू मेट्रो के किराए में बदलाव किया गया था। बीएमआरसीएल ने पीक और नॉन-पीक घंटों के लिए मेट्रो टिकट की नई दरें पेश की हैं। शहर में टिकट की कीमतों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो ₹ 60 से ₹ 90 हो गई है। बेंगलुरू मेट्रो किराए में बदलाव के अनुसार, पहले 2 किलोमीटर के लिए मिनिमम किराया ₹ 10 ही रहेगा। वहीं, 2 से 4 किलोमीटर के लिए किराया ₹ 15 से बढ़ाकर ₹ 20 कर दिया गया है। 30 किलोमीटर से अधिक दूरी तक बेंगलुरु मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराया बढ़ाकर ₹ 90 कर दिया गया है।
बीएमआरसीएल के अनुसार, पीक ट्रेवैलिंग घंटों (Peak Travelling Hours) में यात्रा करने वाले बेंगलुरु मेट्रो यात्रियों को टिकट किराए में छूट मिलेगी। स्मार्ट कार्डधारकों को इस समय के दौरान पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छूट और गैर-व्यस्त समय के दौरान 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
बेंगलुरू में मेट्रो किराया बढ़ने पर लोगों में नाराजगी
किराए में बढ़त से खासकर मिडिल क्लास और लोवर क्लास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किराया बढ़ने के बाद ज्यादातर यात्री बसों और निजी वाहनों को चुन रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बॉयकॉट बेंगलुरू मेट्रो को लेकर भी ट्रेंड शुरु कर दिया था और इसपर अपना गुस्सा भी जताया, जिसके बाद सराकर ने बीएमआरसीएल से जुड़े इस पूरे मामले का सझान लिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications