Bank Account Blocked : बैंक अकाउंट का इस्तेमाल आजकल ट्रांजैक्शन के लिए काफी ज्यादा किया जा रहा है। जब से यूपीआई का इस्तेमाल शुरू हुआ है, तबसे बैंक अकाउंट्स में ट्रांजैक्शंस भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में कई बार लोगों को मनी म्यूल का सामना करना पड़ता है, ऐसी स्थिति में कई बार बैंकों के द्वारा ग्राहकों के खाते को ब्लॉक भी कर दिया जाता है। अक्सर लोगों के साथ ऐसा हो जाता है और उन्हें इसके बारे में पता भी नहीं होता है।
लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि ऐसी क्या वजह हो जाती है कि बैंक को आपका अकाउंट ब्लॉक करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि आप की गलती पर बैंक अकाउंट क्यों ब्लॉक कर दिया जाता है। जानते हैं आखिर बैंक के द्वारा कब अकाउंट ब्लॉक किया जाता है।

अगर आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल मानी म्यूल अकाउंट की तरह करते हैं, तो बैंक आपके अकाउंट को ब्लॉक कर देता है। अब सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर मनी म्यूल क्या होता है, जिसकी वजह से बैंक आपका अकाउंट ब्लॉक तक कर सकता है।
दरअसल मनी म्यूल अकाउंट उस खाते को कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल अवैध तरीके से कमाए गए पैसे को ट्रांसफर करने के लिए दिया जाता है। कई बार लोग ऐसा जानबूझकर करते हैं, वहीं कई बार धोखे से उन्हें इस फ्रॉड का शिकार बना लिया जाता है।
आपको बताते चले की मनी म्यूल अकाउंट किसी भी अन्य व्यक्ति की अवैध धन को किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।
दरअसल अगर आपके बैंक अकाउंट में कभी भी एक साथ ज्यादा पैसे आ जाते हैं तो बैंक आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है।
कई बार ट्रांसफर करने वाले लोग खाताधारक को कुछ रकम देकर मुंह बंद करने के लिए बोलते हैं और अपना काम आसानी से निपटा लेते हैं। लेकिन बैंक को अगर इस ट्रांजैक्शन के फर्जी या फिर वैध होने का शक होता है तो बैंक आपके खाते कोब्लॉक कर देता है जिससे आपके खाते में ना तो पैसा आ सकता है नहीं आप अपने खाते से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय धोखाधड़ी के सभी अपराधों में मनी म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करके अवैध रूप से पैसा ट्रांसफर करने वाले 40 फ़ीसदी मामले हैं।
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका और सिंगापुर जैसे दुनिया के तमाम दूसरे देश भी इस तरह की गतिविधि से परेशान हैं और उन्होंने अब इससे निपटने के लिए डाटा शेयरिंग प्लेटफार्म बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
बैंकिंग और साइबर सेफ्टी एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई जानकारी से पता चलता है कि देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक, एचडीएफसी बैंक के अलावा कई और ऐसे बैंक हैं, जो मनी म्यूल जैसे मामलों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और ऐसी गितिविधियों पर अकाउंट्स को ब्लॉक भी कर रहे हैं।
पहले संदिग्ध खातों पर रोक लगा दी जाती है और फिर इस पूरे मामले की जांच की जाती है और अगर सब कुछ सही रहा तो आपके खाते ट्राजैक्सन को वापस बहाल कर दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications