जल्द ही नए साल का पहला महीना समाप्त होने को है। 1 तारीख से फरवरी शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह फरवरी में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: जल्द ही नए साल का पहला महीना समाप्त होने को है। 1 तारीख से फरवरी शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह फरवरी में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। तो अगर आपको फरवरी महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। बता दें फरवरी महीने में बैंक पूरे 8 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। फरवरी में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर हैं।

बैंक 2021 में करीब 40 दिन बंद रहेंगे
आरबीआई की ओर से सालभर छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के मुताबिक, साल 2021 में बैंक पूरी 40 दिन बंद रहेंगे। बता दें इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंकिंग के लिहाज से फरवरी के बाद से ही हलचल शुरू हो जाती है। क्योंकि मार्च में वित्त वर्ष खत्म हो रहा होता है। 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्दशों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और हर रविवार को बैंकों की छुट्टियां होती है। वहीं इसके अलावा आरबीआई की ओर से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय आधार पर कुछ छुट्टियां निर्धारित की गई है। फरवरी महीने की बात करें तो शनिवार और रविवार को छोड़कर देश के अलग-अलग हिस्सों में 8 दिन बैंकों की छुट्टियां है। फरवरी में बैंकों की बहुत छुट्टियां नहीं है।
8 दिन फरवरी में बंद रहेंगे बैंक
- 12 फरवरी - शुक्रवार- सोनम लोसार- सिक्किम
- 13 फरवरी - दूसरा शनिवार
- 15 फरवरी - सोमवार- लुई नगाई नी- मणिपुर
- 16 फरवरी - मंगलवार- वसंत पंचमी- हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
- 19 फरवरी - शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- महाराष्ट्र
- 20 फरवरी - शनिवार- अरुणाचल और मिजोरम स्टेट डे- अरुणांचल और मिजोरम
- 26 फरवरी - शुक्रवार- हजरत अली जयंती- उत्तर प्रदेश
- 27 फरवरी - चौथा शनिवार, गुरु रविदास जयंती- चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब
छुट्टियों में ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
आरबीआई ने अंतिम समय में परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों से कैलेंडर देखकर घर से निकलने की अपील की है। इसके अलावा कहा है कि बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी इसलिए ग्राहकों से अपील है कि वो बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। जैसा कि मार्च में फाइनेंशियल ईयर खत्म होने वाला है। इसके साथ ही 1 फरवरी को बजट पेश किया जाना है। तो आप अपने काम की प्लानिंग छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। आरबीआई का कहना है कि राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
छुट्टियों के दौरान नहीं होगी कैश की समस्या
ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंकों कि छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा किल्लत एटीएम से कैश निकालने में होती है। कई जगह बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में कैश नहीं पहुंचता और एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश रखें या बाकी काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही करें। हालांकि, कुछ बैंकों ने मोबाइल एटीएम वैन की सर्विस शुरू की है, जिससे कैश की समस्या को दूर होंगी।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications