Bank Holiday on Independence Day News: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में कई जगहों पर अवकाश रहेगा। हालांकि बैंक बंद होने से आम लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है इसलिए यह जरूरी है कि आपको ये पता हो की बैंक किस दिन बंद रहेगा, ताकि आप अपना काम समय रहते करवा लें। अगर आप बैंक से जुड़ा काम 15 अगस्त को करना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इस दिन देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी या नहीं।

क्या 15 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद?
अगस्त में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लंबी लिस्ट है। 15 अगस्त 2024 को देश की आजादी के 78वीं वर्षगांठ को मनाया जाएगा।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल हॉलिडे तो रहेगा। सभी बैंकों में 15 अगस्त को छुट्टी रहेगी। इस दिन राष्ट्रीय दिवस रहेगा। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक में अवकाश रहेगा।
15 अगस्त के बाद इन दिनों पर बैंक रहेगा बंद
15 अगस्त के बाद 16 और 17 को बैंक खुलेंगे, लेकिन दो दिन के बाद बैंकों की छुट्टी रहेगी। 18 अगस्त को रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 अगस्त, मंगलवार को श्री नारायण गुरु जयंती है जिसकी वजह से तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह से तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में लगातार 3 दिन तक बैंकों की छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा 24 अगस्त को चौथा शनिवार है जिस वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 25 अगस्त को रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। इसके बाद 26 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के अवसर पर बैंकों की छुट्टियां देशभर में रहेगी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी होने की वजह से अंडमान और निकोबार, पंजाब, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, नागालैंड, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा के बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त को कैसे निपटा सकते हैं बैंक के काम?
15 अगस्त को अगर आप बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए अपना काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है आज ही आप बैंक से जुड़ा काम करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications