Bank Holiday On Mahashivratri: इस साल शिवरात्रि 8 मार्च को पड़ रही है। इसके साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी है कि इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। आपको बताते चलें कि आमतौर पर बैंक में दो तरह की छुट्टियां होती हैं। इनमें एक गजेटेड हॉलिडे होती है जो पूरे देश में लागू होती है। ये छुट्टियां राष्ट्रीय पर्व जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी और 2 अक्टूबर को होती हैं, जब एक साथ पूरे देश के बैंक बंद रहते हैं। लेकिन कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं, जिन्हें राज्यों के द्वारा बैंक का अवकाश घोषित किया जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि महाशिवरात्रि भी एक ऐसा पर्व है जिसके दौरान देश के सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा राज्यों के द्वारा भी इस दिन बैंकों की छुट्टी घोषित की जाती है। इस महीने होली के अलावा गु़ड फ्राईडे और होली भी नेशनल फेस्टिवल की तरह होते हैं।

मिलेगा लॉन्ग वीकेंड का फायदा
इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी एक बेहतर मौका जो, लॉन्ग वीकेंड्स पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में 8 मार्च के दिन महाशिवरात्रि है और उसे दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 9 मार्च को सेकेंड सटरडे है और 10 मार्च को संडे है। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों को इस हफ्ते लगातार तीन छुट्टियां मिलेंगी।
इसके अलावा आपको 23, 24 और 25 मार्च का भी एक लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। 23 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे और फिर 24 मार्च को रविवार है। इसके अलावा 25 मार्च को सोमवार है और इस दिन होली की छुट्टी भी है तो इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा बिहार में रहने वाले लोगों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि वहां पर बैंक 22 मार्च को बिहार दिवस की वजह से बंद रहेंगे। इसके बाद 23 मार्च को सेकंड सटरडे हो जाएगाफिर 24 मार्च को संडे है और 26 और 27 मार्च को होली की छुट्टी है। तो ऐसे में अगर आप कहीं लंबी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की मार्च के इन दिनों में बैंक तो बंद ही रहेंगे, इसलिए अगर आप बैंक का कोई काम करवाना चाहते हैं, तो अपना समय देखकर इन दिनों से पहले करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दी गई तारीखों पर बैंकों की छुट्टियां होने के बावजूद आपकी ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
महाशिवरात्रि का पर्व भारत की ज्यादातर राज्य में मनाया जाता है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश,तेलंगाना, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, कर्नाटक तमिलनाडु जैसे देश के सभी राज्य शामिल हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की होली से कुछ दिन पहले फरवरी या मार्च के महीने में हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था।
यह भी पढ़ें: CNG आज से दिल्ली और NCR में भी सस्ती हुई, जानें नए रेट
More From GoodReturns

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications