बस कुछ ही दिनों बाद मार्च का महीना खत्म हो जाएगा और अप्रैल का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह अप्रैल में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे।
नई दिल्ली, मार्च 23। बस कुछ ही दिनों बाद मार्च का महीना खत्म हो जाएगा और अप्रैल का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह अप्रैल में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अप्रैल महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। अप्रैल महीने में बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। इन खातों में जल्द जमा करें न्यूनतम राशि, वरना देना होगा भारी जुर्माना

1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष भी शुरू
एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर (2022-23) की शुरुआत होगी। नया फाइनेंशियल ईयर कई कारणों से काफी अहम होता है। इस महीने में लोगों को बैंकिंग से जुड़े कई तरह के काम होते हैं। लेकिन नए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में अलग-अलग जोन में विभिन्न त्योहारों या अन्य वजहों से बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई भी काम है तो उसे निपटाने में आपको किसी भी तरह की देरी नहीं करनी चाहिए।
छुट्टियों को जानकर निपटा लें जरूरी काम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। बेहतर होगा कि अप्रैल की छुट्टियों को देखते हुए अपने कामों कि लिस्ट बनाएं। अगले महीने अगले महीने गुड़ी पड़वा, अम्बेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्यौहारों के कारण देशभर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अच्छी बात ये है कि अप्रैल में 2 लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। पहला, 1 अप्रैल शुक्रवार से 3 अप्रैल तक। वहीं, दूसरा वीकेंड 14 से 17 अप्रैल तक है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। चलिए जानते हैं कि अप्रैल 2022 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
देख लें छुट्टियों की लिस्ट
1 अप्रैल - बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद
2 अप्रैल - गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद
3 अप्रैल - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 अप्रैल - सरिहुल- रांची में बैंक बंद
5 अप्रैल - बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- हैदराबाद में बैंक बंद
9 अप्रैल - शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अप्रैल - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल - डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
15 अप्रैल - गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
16 अप्रैल - बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
17 अप्रैल - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)21 अप्रैल - गड़िया पूजा- अगरतला में बैंक बंद
23 अप्रैल - शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अप्रैल - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल - शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी ऐसे में बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
आरबीआई की वेबसाइट पर जारी हुई छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications