नई दिल्ली, अगस्त 24। अगस्त का महीना खत्म होने अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस महीने रविवार और छुट्टी वाले शनिवारों (दूसरे व चौथे) को मिला कर कई दिन बैंकों की छुट्टियां तय हुई थीं। अब भी इनमें से 4 निर्धारित छुट्टियां बाकी हैं। वहीं बात करें अगले महीने यानी सितंबर की तो उसमें कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं। कई दिन बैंक बंद रहेंगे। कई दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इसलिए आपके लिए बेहतर है कि बैंकिंग का कोई भी काम निपटाने की प्लानिंग करने से पहले अगले महीने और इस महीने की बची हुई हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें।
अगस्त की बची हुई छुट्टियां
पहले बात करते हैं इस महीने की बची हुई छुट्टियों के बारे में। आगे 27 अगस्त को चौथा शनिवार है, जबकि 28 अगस्त को रविवार है। फिर 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि है। उस दिन गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने के आखिरी दिन 31 अगस्त को गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर में 13 दिन बैंक बंद
सितंबर महीने में दिल्ली के साथ साथ देश के अलग-अलग राज्यों में कई बैंक हॉलिडे के चलते बैंक बंद रहेंगे। अगस्त में रविवार और दोनों छुट्टी वाले शनिवारों को मिला कर कुल 18 दिन की छुट्टियां थीं। जबकि सितंबर में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।
गणेश चतुर्थी और नवरात्र
सितंबर में गणेश चतुर्थी और नवरात्र आ रहे हैं। गणेश चतुर्थी से लेकर नवरात्र के कारण बैंकों में छुट्टियां होंगी। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा चारों रविवारों को जोड़ लें तो पूरे महीने में 13 दिन बैंकों में काम-काज नहीं हो पाएगा। ऐसे में बेहतर यही है कि किसी जरूरी काम से बैंक जाने से पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट को चेक कर लिया जाए।
पहले 15 दिन में छुट्टियों की लिस्ट
अगले महीने 1 सितंबर को गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन), 4 सितंबर को रविवार (साप्ताहिक अवकाश), 6 सितंबर को कर्मा पूजा (झारखंड), 7-8 सितंबर को ओणम (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची), 9 सितंबर को इंद्रजाता (गंगटोक), 10 सितंबर को श्री नरवना गुरु जयंती (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची) और 11 सितंबर को रविवार (साप्ताहिक अवकाश) के कारण बैंकों में काम नहीं होगा।
बाद के 15 दिनों में छुट्टियों की लिस्ट
बाद के 15 दिनों में छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालें तो 18 सितंबर को रविवार है, जबकि 21 सितंबर को श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची), 24 सितंबर को चौथा शनिवार, 25 सितंबर को रविवार (साप्ताहिक अवकाश) और 26 सितंबर नवरात्रि स्थापना (जयपुर-इंफाल) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग ही होती हैं। असल में बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों के आधार पर तय की जाती हैं। दूसरे अलग-अलग राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी इनकी निर्भरता होती है। अहम बात यह है कि बैंकों की ब्रांच बंद हों तो भी आप बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन तरीके से पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस छुट्टियों वाले दिन भी उपबल्ध होती हैं। ऑनलाइन सेवाओं के जरिए आप काफी असुविधा से बच सकते हैं, क्योंकि आपके कई काम इसी तरह पूरे हो जाएंगे।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications