नई दिल्ली, जून 23। हर महीने बैंकों की कुछ तय छुट्टियां होती हैं। इन छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई की साइट पर मौजूद रहती है। अगला महीने शुरू होने में करीब 1 हफ्ता ही बचा है। अगला महीना जुलाई का है, जिसमें करीब आधे महीने बैंकों में कामकाज नहीं होगा। जी हां अगले महीने में बैंकों में 14 दिन की छुट्टियां हैं। आगे जानिए सभी छुट्टियों की लिस्ट।
पहले ही बना लें शेड्यूल
जैसा कि हमने बताया कि अगले करीब आधे महीने बैंक बंद रहेंगे और उनमें कोई काम नहीं होगा। ऐसे में यदि आपका बैंक से संबंधित कोई काम रुका हुआ है तो या जून में ही निपटा लें या फिर अगले के लिए पहले से शेड्यूल बना लें, ताकि आपको बैंक के वेबजह चक्कर न काटने पड़ें। मगर अच्छी बात यह है कि देश भर के सभी राजयों के बैंक 15 दिन नहीं बंद रहेंगे। आगे जानिए ऐसा क्यों है।
क्षेत्रीय छुट्टियां होती हैं शामिल
केंद्रीय बैंक आरबीआई जो छुट्टियां तय करता है, उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी होती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियों का मतलब है कि ऐसी छुट्टियां किसी खास राज्य की होती हैं न कि पूरे देश में। उस दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहते हैं। साथ ही बाकों राज्यों में सभी बैकों में कामकाज आम दिनों की तरह ही होते रहते हैं।
कितने हैं त्योहार
अगले महीने 5 रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। आगे हम अगले महीने जुलाई 2022 में देश भर के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट बताएंगे। साथ में यह भी बताएंगे कि किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसी से आप अपने बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने के लिए शेड्यूल बना सकते हैं।
ये हैं छुट्टियां
1 जुलाई : कांग (रथजात्रा) / रथ यात्रा (भुबनेश्वर और इंफाल)
3 जुलाई : रविवार (पूरा भारत)
7 जुलाई : खर्ची पूजा (अगरतला)
9 जुलाई : दूसरा शनिवार (पूरा भारत)
देखें कुछ और छुट्टियों की लिस्ट
10 जुलाई : रविवार (पूरा भारत)
11 जुलाई : ईज-उल-अजा
13 जुलाई : भानू जयंती (गंगटोक)
14 जुलाई : बेन डिएनखलाम (शिलांग)
जानिए बाकी छुट्टियां
16 जुलाई : हरेला (देहरादून
17 जुलाई : रविवार (पूरा भारत)
23 जुलाई : चौथा शनिवार (पूरा भारत)
24 जुलाई : रविवार (पूरा भारत)
ये हैं बाकी छुट्टियां
26 जुलाई : केर पूजा (अगरतला)
31 जुलाई : रविवार (पूरा भारत)
आरबीआई की गाइडलाइन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि भारत में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय बैंकों को निर्दिष्ट डेट्स पर बंद रहना होगा। आरबीआई ने जिन कैटेगरियों के तहत बैंकों के लिए छुट्टियों की घोषणा की जाती है उनमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, हॉलिडे, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे, और बैंकों के खाते बंद करना शामिल है। भारत के विभिन्न राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। हालांकि, कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब पूरे भारत में बैंक बंद रहते हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और क्रिसमस दिवस (25 दिसंबर) शामिल हैं। सुझाव यह है कि यदि आपके पास बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम है, तो आप ऐसी छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पूरा कर लें।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications