Bank Holidays : कुछ दिन बाद साल का अंतिम महीना शुरू होने जा रहा है। हर महीने की तरह अगले महीने यानी दिसंबर में भी बैंकों की कई दिन छुट्टियां रहेंगी। अगले महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ छुट्टियां केवल चुनिंदा राज्यों की होंगी। यदि आप बैंक से जुड़ा कोई काम अगले महीने निपटाने की सोच रहे हैं तो अगले महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक करें।

राज्यों के त्योहारों के आधार पर छुट्टियां
पहले जानिए कि क्षेत्रीय अवकाश (रीजनल हॉलिडेज) वे होते हैं जो राज्यों के त्योहारों के आधार पर लागू होते हैं। अगला महीना दिसंबर का है। बहुत से लोग दिसंबर में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की सोचते हैं। ऐसे में यदि आपका कहीं घूमने का प्लान है और बैंक के काम भी समय पर निपटाना चाहते हैं तो आपको छुट्टियां की लिस्ट जानना और भी जरूरी है, क्योंकि आप हर दिन फ्री नहीं होंगे।
रविवारों सहित 13 छुट्टी
देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न त्योहारों के मौके पर अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। अगले महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें कि चार रविवार भी शामिल किए गये हैं। अब जानते हैं दिसंबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

ये हैं सारी छुट्टियां
- 3 दिसंबर (शनिवार) - सेंट जेवियर्स फेस्ट - गोवा में बैंक बंद रहेंगे
- 4 दिसंबर (रविवार) - पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 10 दिसंबर (शनिवार) - दूसरा शनिवार - पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 11 दिसंबर (रविवार) - पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 12 दिसंबर (सोमवार) - पा-तगन नेंगमिंजा संगम - केवल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 18 दिसंबर (रविवार) - पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
ये हैं बाकी छुट्टियां
- 19 दिसंबर (सोमवार) - गोवा मुक्ति दिवस - केवल गोवा में बैंक बंद रहेंगे
- 24 दिसंबर (शनिवार) - क्रिसमस के साथ-साथ चौथा शनिवार - देश भर में बैंक बंद रहेंगे
- 25 दिसंबर (रविवार) - देश भर में बैंक बंद रहेंगे
- 26 दिसंबर (सोमवार) - क्रिसमस, लासुंग, नमसुंग - इस दिन मिजोरम, सिक्किम और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 29 दिसंबर (गुरुवार) - गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन - इस दिन चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे
- 30 दिसंबर (शुक्रवार) - यू कियांग नांगवाह - केवल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
31 दिसंबर (शनिवार) - नए साल की पूर्व संध्या के चलते मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे

क्षेत्रीय अवकाश शामिल
ऊपर जो हमने अगले महीने की छुट्टियों बताई हैं, उनमें से कई क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं। बता दें कि बैंकों की छुट्टियों को लेकर आरबीआई लिस्ट जारी करता है। हालांकि छुट्टियों वाले दिन बैंकों का काम ऑनलाइन चलता रहेगा। आप इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए आसानी से बैंकिंग और लेन-देन कर सकते हैं। वैसे कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय होती हैं। ये सभी बैंकों के लिए जरूरी होती हैं। कई केवल राज्यों के स्तर के अवकाश होते हैं। ये अवकाश राज्यों के त्योहारों पर निर्भर करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो दिसंबर में 3, 4, 10, 11, 18, 24 और 25 को एक साथ देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications