
Bank Holidays February 2023 : हर महीने देश भर में बैंकों की कुछ छुट्टियां होती हैं। अगला नया महीना फरवरी का होगा, जिसके शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 5 दिन बाद फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी की गयी अगले महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार फरवरी में प्राइवेट और सरकारी बैंकों में कई दिन आपको सेवाएं नहीं मिलेंगी। आगे चेक करें छुट्टियों की लिस्ट और बाकी डिटेल।
10 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवारों को मिलाकर 10 दिनों तक बंद रहेंगे। यानी कुल 6 छुट्टियां तो 4 रविवारों और 2 शनिवारों (दूसरे और चौथे) की रहेंगी। अलग-अलग राज्यों में देश भर के अलग-अलग त्योहार अगले महीने मनाए जाएंगे। इनमें हज़रत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी, महाशिवरात्रि, लोसार और कई और महत्वपूर्ण त्योहार शामिल हैं।
अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी
फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां राज्यों और क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होंगी, क्योंकि कुछ अवकाश राष्ट्रीय स्तर पर पब्लिक हॉलिडे के तौर पर मनाए जाएंगे जबकि बाकी को स्थानीय अवकाश के तौर पर मनाया जाएगा। त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में कई बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट
फरवरी महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। मगर आरबीआई ने साफ कर दिया है कि यह सारी छुट्टियां पूरे भारत में समान रूप से लागू नहीं होंगी और सभी राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग होंगी। इसलिए सही तरीका यह है कि अगले महीने बैंक से जुड़े किसी भी अहम काम के लिए बैंक शाखा में छुट्टियों के अनुसार जाएँ।
ये है छुट्टियों की लिस्ट
आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.rbi.org.in) पर जाकर बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां :
5 फरवरी : हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती (रविवार)
11 फरवरी : दूसरा शनिवार
12 फरवरी : रविवार
15 फरवरी : लुई-नगाई-नी (मणिपुर)
18 फरवरी : महाशिवरात्रि
19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (रविवार)
20 फरवरी : राज्य दिवस (अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम)
21 फरवरी : लोसर (सिक्किम)
25 फरवरी : चौथा शनिवार
26 फरवरी : रविवार

बैंकों में हड़ताल
बता दें कि एसबीआई ने कहा है कि यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने दो दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान किया, जिसके कारण एसबीआई की शाखाओं में बैंकिंग सर्विसेज प्रभावित हो सकती हैं। ये हड़ताल 30-31 जनवरी को होने जा रही है। एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी दे है। एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए कहा है कि बैंक को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल का नोटिस दिया है। इस संघ के अन्य सदस्यों यूएफबीयू यानी एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 और 31 जनवरी, 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का की बात कही है। यानी 30-31 जनवरी को दो दिन बैंकों में हड़ताल हो सकती है। खास बात यह है कि इन दोनों दिनों में से एक भी दिन छुट्टी वाला नहीं है। इसलिए पहले से ही अपने बैंक से जुड़े कामों को निपटा लें।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications