
Bank Holidays : 1 अप्रैल 2023 से अगला वित्तीय वर्ष (2023-24) शुरू होने जा रहा है। नये वित्त वर्ष के शुरू होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण बदलाव भी लागू होंगे। अगले महीने बैंकों में कई दिनों की छुट्टियां भी रहेंगी। ग्राहकों को अप्रैल 2023 में बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए ताकि अगर उनका बैंक में कोई काम है तो वो सही दिन पर बैंक जाकर उसे निपटा सकें। ध्यान रहे कि आप जिस राज्य में रहते हैं, उसके ही आधार पर छुट्टियां चेक करें, क्योंकि अलग-अलग राज्य में अलग-अलग दिनों की छुट्टियां होती हैं।
कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
अप्रैल 2023 में बैंक क्लोजिंग सहित 15 दिन बैंकों में कोई काम नहीं होगा। रीजनल हॉलिडेज के साथ-साथ रविवारों और दूसरा और चौथा शनिवारों को बैंक बंद रहेंगे। बैंक वार्षिक खाता बंद होने, महावीर जयंती, बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन, गुड फ्राइडे, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसू महोत्सव, तमिल नववर्ष दिवस, विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नव वर्ष दिवस (नबबर्श), शब-ए-कद्र, ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा के अवसर पर अप्रैल में बैंक बंद रहेंगे

चेक करें किस दिन कौन सा त्योहार होगा
- 1 अप्रैल (शनिवार) : सालाना खाते बंद (मिजोरम, चंडीगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे)
- 4 अप्रैल (मंगलवार) - महावीर जयंती (गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, लखनऊ, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड)
- 5 अप्रैल (बुधवार) - बाबू जगजीवन राम जयंती (हैदराबाद)
- 7 अप्रैल (शुक्रवार) - गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, गुजरात, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक खुलेंगे।
- 14 अप्रैल (शुक्रवार) - डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती / बोहाग बिहू / चिराओबा / वैसाखी / बैसाखी / तमिल नववर्ष दिवस / महा बिसुभा संक्रांति / बीजू महोत्सव / बिसू महोत्सव
15 अप्रैल (शनिवार) - विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस (नबवर्ष) (त्रिपुरा, असम, केरल, बंगाल और हिमाचल प्रदेश)
18 अप्रैल (मंगलवार) - शब-ए-कद्र (जम्मू और श्रीनगर)
21 अप्रैल (शुक्रवार) - ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा (त्रिपुरा, जम्मू और श्रीनगर और केरल)
22 अप्रैल (शनिवार) - ईद और चौथा शनिवार

तीन तरह की होती हैं बैंकों की छुट्टियां
- परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे
- बैंकों द्वारा खाते बंद करना
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications