नई दिल्ली, जुलाई 21। साल 2022 का 7वां महीना खत्म होने ही वाला है। इसके बाद 8वां महीना शुरू होगा। यदि आप अगले महीने बैंक का कुछ जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। अगले महीने कई दिन बैंकों में काम नहीं होगा। बैंक अलग-अलग त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। इसलिए बेहतर यह है कि आप एक बार बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़ें।
छुट्टियों की लिस्ट जानना जरूरी
अगले महीने किसी बैंक से जुड़े काम को निपटाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करें। बैंकों की छुट्टियों की बात करें तो हर छुट्टी पर हर स्टेट में बैंक बंद नहीं होते, बल्कि कुछ छुट्टियां केवल किसी एक स्टेट में होती है। इसलिए आप स्टेट के लिहाज से छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेंगे तो आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जो हॉलिडे लिस्ट जारी की है, उनके अनुसार अगले महीने कुल 14 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। मगर ये छुट्टियां देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होंगी। सभी राज्यों में कुल मिला कर बैंक 14 दिन बंद रहेंगे।
अगस्त के महीने में त्योहार
अगस्त के महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई खास त्योहार मनाए जाते हैं। प्रमुख राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस भी इसी महीने में आता है। इसके अलावा रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि जैसे त्योहार भी अगस्त में ही आते हैं। अगर आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए जुलाई में ही बैंक का काम निपटा सकते हैं।
कितने त्योहार और कितने रविवार
अगले महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अब जानते हैं अगस्त के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
ये हैं 15 अगस्त तक छुट्टियों की लिस्ट
- 1 अगस्त 2022 - द्रुपका शे-जी त्योहार (गंगटोक)
- 7 अगस्त 2022 - पहला रविवार
- 8 अगस्त 2022 - मोहर्रम (जम्मू-कश्मीर)
- 9 अगस्त 2022 - चंडीगढ़, गुवाहाटी, इंफाल, देहरादून, शिमला, तिरुवनंतपुरम, भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी और शिलांग के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 11 अगस्त 2022 - रक्षाबंधन (राष्ट्रीय छुट्टी)
- 13 अगस्त 2022 - दूसरा शनिवार
- 14 अगस्त 2022 - रविवार
- 15 अगस्त 2022 - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त से छुट्टियों की लिस्ट
- 16 अगस्त 2022 - पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में छुट्टी)
- 18 अगस्त 2022 - जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी रहेगी)
- 21 अगस्त 2022 - रविवार
- 27 अगस्त 2022 - चौथा शनिवार
- 28 अगस्त 2022 - रविवार
- 31 अगस्त 2022 - गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)
आरबीआई का निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि भारत में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय बैंकों को निर्दिष्ट डेट्स पर बंद रहना होगा। आरबीआई ने जिन कैटेगरियों के तहत बैंकों के लिए छुट्टियों की घोषणा की जाती है उनमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, हॉलिडे, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे, और बैंकों के खाते बंद करना शामिल है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications