कोरोनावायरस पूरे देश में की वजह काफी असर पड़ रहा है। अब दुनिया के लगभग सभी देशों तक यह पहुंच चुका है। मालूम हो कि देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 176 हो गई है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस पूरे देश में की वजह काफी असर पड़ रहा है। अब दुनिया के लगभग सभी देशों तक यह पहुंच चुका है। मालूम हो कि देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 176 हो गई है। कोरोना वायरस के चलते ग्राहक बैंक शाखा जाने से बचें और डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल करें। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने का काम किया है। बता दें कि बैंक की तरफ से अगले तीन माह तक डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है। मतलब इन तीन माह दौरान डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों से बैंक जीरो शुल्क चार्ज करेगा। बैंक ने स्टे सेफ बैंक सेफ टैगलाइन के साथ इस मुहिम को लागू किया है।

बैंकिंग सुविधा देने के लिए डिजिटल लेनदेन में छूट
बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अन्य बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों के लिए इस तरह का पहल शुरू की जा सकती है। जानकारी दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने गुरुवार को कहा उनकी तरह से अपने ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध बैंकिंग सुविधा देने के लिए डिजिटल लेनदेन में छूट दी गई है। बैंक ने कहा कि यह वक्त खुद को और बैंक को सुरक्षित रखने का है। ऐसे में लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी और इस पहल में बैंक ग्राहकों की पूरी मदद करेगी। मालूम हो कि नोटबंदी के बाद हुई कैश की किल्लत के बाद सरकार के आग्रह के बाद बैंकों ने डिजिटल लेनदेन में छूट दी थी। सरकार ने नोटबंदी के वक्त लेनदेन में नकदी की जगह कार्ड या वॉलेट का इस्तेमाल करने पर पेट्रोल-डीजल, रेलवे, इंश्योरेंस, पीएसयू, टोल प्लाजा पर कार्ड या वॉलेट से पमेंट करने पर आधा फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक की छूट देने का ऐलान किया गया था।
बैंक ऑफ बड़ौदा सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती की
बैंक ऑफ बड़ौदा में सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर सालाना 3.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी। इसके अलावा 1 लाख से ज्यादा की राशि बचत खाते में जमा होने पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इससे पहले बैंक के सेविंग्स अकाउंट में 50 लाख रुपये तक जमा राशि पर 3.25 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलती थी। वहीं बैंक में 50 लाख से ज्यादा की राशि बचत खाते में जमा कराने पर सालाना ब्याज दर 3.75 फीसदी थी। बता दें कि पुरानी ब्याज दरें 20 जुलाई 2019 से लागू थीं। पिछले दिनों देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने सभी बचत खातों पर फ्लैट 3 फीसदी की सालाना ब्याज दर कर दी गई थी। यह ब्याज दर 14 मार्च से लागू हो गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications