नई दिल्ली, अप्रैल 8। आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की है। इसी दौरान आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसमें से एक है वित्तीय बाजारों के खुलने का समय बदलने को लेकर। कोविड महामरी के दौरान आरबीआई ने वित्तीय बाजारों के दिन में खुलने का समय घटा दिया था, जिसे अब फिर से सामान्य किया जा रहा है। लिया है। आरबीआई का यह फैसला उन वित्तीय संस्थानों पर लागू होगा, जिनको आरबीआई डील करता है। इसके अलावा एक अन्य फैसले के तहत अब लोगों को बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यूपीआई का सहारा लिया जाएगा। आइये इस बारे में भी पूरी तरह से जानते हैं।
अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे बैंक
आरबीआई ने आज घोषणा की है कि 18 अप्रैल 2022 से वित्तीय संस्थान सुबह 9 बजे से खुलेंगे। वहीं वित्तीय संस्थान के बंद होने के समय में बदलाव नहीं किया गया है। इसके चलते अब दिन में ज्यादा समय तक लोग लोगों को सेवाओं का लाभ लेने का मौकाा मिलेगा। कोविड महामारी के दौरान देश में वित्तीय संस्थानों के कामकाज के समय को कम किया था।
मौद्रिक नीति के ऐलान के साथ की यह घोषणा
वहीं इससे पहले आज सुबह आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति का ऐलान किया। पिछली कई बार की तरह इस बार भी आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इस प्रकार इस बार रेपो रेट 4 फीसदी पर बना रहेगा। वहीं रिवर्स रेपो रेट 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 3.75 फीसदी कर दिया है। रेपो रेट 22 मई 2020 से लगातार 4 फीसदी पर बनी हुई हैं। इसके अलावा कैश रिजर्व रेश्यो भी 4 फीसदी पर बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक यह द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की 3 दिवसीय बैठक 6 अप्रैल को शुरू हुई थी। मौद्रिक नीति की घोषणा का ऐलान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया है।
अब ये हैं आरबीआई के अनुमान
- चालू वित्तीय वर्ष में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी किया
- चालू वित्तीय वर्ष में के दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी
- चालू वित्तीय वर्ष में के तीसरी में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 4.3 फीसदी से घटाकर 4.1 फीसदी
- चालू वित्तीय वर्ष में के चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 4.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी
नोट : आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान कच्चे तेल के 100 डॉलर प्रति बैरल को आधार मान कर लगाया है।
कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा जल्द
आरबीआई ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है। आरबीआई कार्डलेस यानी बिना कार्ड के इस्तेमाल वाले ट्रांजकैशन को बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। ऐसा करने के लिए यूपीआई के जरिए सभी बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आरबीआई का कहना है कि इससे एटीएम से जुड़े फ्रॉड पर भी रोक लगेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि कार्डलेस ट्रांजैक्शन से लेनदेन में आसानी होगी और कार्डलेस ट्रांजैक्शन से कार्ड की क्लोनिंग, कार्ड की चोरी सहित दूसरे कई फ्रॉड रोकने में भी मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का बड़ा ऐलान: क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी?

RBI का फैसला: क्या आपकी EMI का बोझ होगा कम?

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications