नई दिल्ली, मई 25। बैंकों ने अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के साथ ज्यादा फायदा होने पर अतिरिक्त पैसा देने का समझौता किया है। इस समझौते का फायदा अब बैंक कर्मचारियों को मिलने लगा है। अभी तक केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने कर्मचारियों को अतिरक्त वेतन दे चुके हैं। कुछ ही दिन पहले स्टेट बैंक (एसबीआई) का वित्तीय परिणाम जारी हुआ है। एसबीआई को तगड़ा मुनाफा हुआ है। अब इसका फायदा एसबीआई के कर्मचारियों को मिलने जा रहा है। इस बैंक के कर्मचारियों को 15 दिन का वेतन (बेसिक और डीए) दिया जाएगा। इसका फायदा बैंक के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा।
जानिए क्यों मिल रहा है यह अतिरिक्त वेतन
दरअसल नवंबर 2020 में इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंक कर्मचारियों से एक वेज एग्रीमेंट किया था। इसके अनुसार सरकारी बैंक के कर्मचारियों को इनसेंटिव दिया जाएगा। यह इनसेंटिव तब मिलेगा जब बैंक का सालाना मुनाफा बढ़ेगा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में ग्रोथ रहेगी। इस समझौते के तहत ही सरकारी बैंक कर्मचारियों की इस वक्त मौज है। बोनस के चलते इन कर्मचारियों को 15 दिन तक वेतन के बराबर का पैसा दिया जा रहा है।
जानिए कितना मिलेगा इनसेंटिव
समझौते के मुताबिक अगर किसी सरकारी बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 5 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक की बढ़त आती है, तो बैंक के कर्मचारियों को 5 दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। इस वेतन में बैंक कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए को मिलाकर भुगतान किया जाएगा। अगर यह ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10 फीसदी से लेकर 15 फीसदी तक बढ़ता है, तो उस बैंक के कर्मचारियों को 10 दिन की सैलरी बोनस के रूप में मिलेगी। वहीं अगर ऑपरेटिंग प्रोफिट 15 फीसदी के ऊपर रहता, तो उस बैंक के कर्मचारियों को 15 दिन का वेतन बोनस के रूप में दिया जाएगा।
एसबीआई कर्मचारियों को मिल सकता है अतिरक्त वोनस
एसबीआई के जारी वित्तीय परिणाम के अनुसार चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन प्रॉफिट (पेट) 80 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 6,450.7 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। ऐसे में एसबीआई मुनाफे का एक हिस्सा कर्मचारियों को दे सकता है। जानकारों के अनुसार एसबीआई के कर्मचारियों को इनसेंटिव के रूप में 15 दिन का वेतन मिल सकता है।
दो बैंक पहले दे चुके हैं बोनस
इस नियम के तहत अभी तक 2 बैंक इस तरह का भुगतान अपने कर्मचारियों को दे चुके हैं। इनमें केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नाम शामिल है। एसबीआई तीसरा बैंक हो सकता है। केनरा बैंक ने अपने कर्मचारियों को 15 दिन के वेतन के बराबर का पैसा का तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने कर्मचारियों को इतने ही दिनों का बोनस दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications