नयी दिल्ली। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल आप बैंक से संबंधित कोई भी काम अगले तीन दिन तक नहीं कर सकेंगे। 21, 22 और 23 फरवरी को लगातार तीन दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि शुक्रवार 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी, जबकि 22 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है इसलिए बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 23 फरवरी को रविवार के चलते आप बैंक से संबंधित कोई भी काम नहीं कर सकेंगे। बैंकों के बंद रहने चलते चेक क्लियरेंस, एनईएफटी, आरटीजीएस, खाता खुलवाना जैसे सभी काम नहीं हो पायेंगे।

लगातार तीन दिन पहले भी बंद रहे बैंक
इससे पहले 31 जनवरी से 2 फरवरी तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहे थे। तब 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंक यूनियनों की हड़ताल और 2 फरवरी को रविवार के कारण बैंक बंद रहे थे। सरकारी क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 2 दिनों की हड़ताल का ऐलान किया था। बैंक कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल की थी।
अगले महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि अगले महीने यानी मार्च में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें भी 5 दिन बैंकों के लगातार बंद रहने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी 11 से 13 मार्च तक तीन दिनों तक हड़ताल कर सकते हैं। इसके बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार और 15 मार्च को रविवार होगा। इसलिए लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं छुट्टियों की बात करें तो अगले महीने 6 छुट्टियां पड़ेंगी। 6 छुट्टियां, दूसरा और चौथा शनिवार, 5 रविवार और तीन दिन की हड़ताल मिला कर पूरे मार्च में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - सबसे सस्ता ऑटो लोन दे रहा ये बैंक, जल्दी उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications