Sunday Bank Opening: आपकी जानकारी के लिए बता दे की 31 मार्च 2024 को रविवार का दिन है लेकिन इस दिन भी देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसी मामले में नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय बैंक के द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन में 31 मार्च को सभी एजेंसी बैंकों को आम जनता के लिए खोलने की बात कही गई है।
आपकी जानकारी ने के लिए बता दे कि भारत सरकार ने आरबीआई से अनुरोध किया गया है कि 31 मार्च को सरकारी प्राप्तियां यानी रिसिप्ट और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखों को लेन-देन के लिए खुला रखा जाए, ताकि यह फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के साथ लगभग सभी काम निपटा जाए और लोगों को भी दिक्कत न हो। सरकार के इस फैसले से वित्त वर्ष 2023 में प्राप्तियां भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सकेगा।

एनुअल क्लोजिंग की वजह से खुलेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि फाइनेंशियल ईयर की एनुअल क्लोजिंग के चलते 31 मार्च 2024 को सभी बैंकों को खुला रहने का आदेश है। आरबीआई के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह वित्त वर्ष का अंत है इसलिए इस फाइनेंशियल ईयर के आखिरी में होने वाले ट्रांजैक्शंस भी इसी साल में दर्ज होने चाहिए, यही कारण है कि सभी बैंकों को इस रविवार काम करने को कहा गया है। इसके अलावा शनिवार को भी बैंक खुले रहेंगे और उसे दिन भी काम का चलता रहेगा।
आरबीआई ने बताया है कि बैंक तो खुले रहेंगे इसके अलावा नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर यानी एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजैक्शन भी रात 12:00 बजे तक किए जा सकेंगे। जिससे लोगों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 20 मार्च को ही नोटिफिकेशन जारी करके 31 मार्च 2024 को सभी बैंकों के खुले रहने की बात कही थी।
सरकार के अनुरोध के बाद आरबीआई के द्वारा लिए गए इस फैसले से न सिर्फ पब्लिक बल्कि सरकार को भी फायदा होगा। इस दिन बैंक खुले रहने से फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के रिसिप्ट और पेमेंट से जुड़े सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सकेगा।
क्या हर शनिवार बंद होंगे बैंक
दर असल कुछ दिनों से बैंकों को हर शनिवार बंद करने की चर्चा जोर पकड़ रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वित्त राज्य मंत्री भगवत कराड को आईबीए की तरफ से हर शनिवार को बैंक में छुट्टी करने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि अभी सरकार के द्वारा इस प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया है। लेकिन बैंक कर्मचारियों के द्वारा उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार जल्द ही प्रस्ताव पर कोई निर्णय ले सकती है।
अगर सरकार ने आईबीए की हर शनिवार की छुट्टी की मांग को स्वीकार कर लिया बैंकों को हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा। लेकिन ऐसी कंडीशन मेंवर्कलोड को कम करने के लिए रोज के काम करने के समय को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर यह नियम लागू होता है तो रोज कर्मचारियों को 40 मिनट एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications