नई दिल्ली। स्टेट बैंक यानी एसबीआई को जल्द ही नया चेयरमैन मिलने वाला है। वर्तमान चेयरमैन रजनीश कुमार अक्टूबर में रिटायर होने वाले हैं। बैंकों के लिए चेयरमैन के नाम की सिफारिश करने वाले बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने एसबीआई के ही वरिष्ठ प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार खारा बैंक को नया चेयरमैन बनाने की सिफारिश की है। सरकारी क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुख सहित अन्य वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति करने वाले बैंक बोर्ड ब्यूरो के सदस्यों ने शुक्रवार को एसबीआई के 4 प्रबंध निदेशकों का साक्षात्कार लिया था। इसके बाद ही यह सिफारिश की गई है।

बीबीबी ने दी है जानकारी
बीबीबी ने कहा है कि दिनेश कुमार खारा के प्रदर्शन और कुल अनुभव के आधार पर ब्यूरो एसबीआई के चेयरमैन के रिक्त होने जा रहे पद के लिए उनके नाम की सिफारिश कर रहा है। वहीं इसके अलावा सी श्रीनिवासुलु शेट्टी को इस पद के लिए आरक्षित उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया है। बीबीबी की यह सिफारिश अब सरकार के पास जाएगी, जहां नियुक्ति पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति करेगी।
परंपरा के अनुसार ही यह नियुक्ति
ऐसी परंपरा रही है कि एसबीआई के चेयरमैन की नियुक्ति उस समय कार्यरत प्रबंध निदेशकों में से ही होती है। जानकारी के लिए बता दें कि श्री खारा 2017 में भी चेयरमैन पद के दावेदारों में से एक थे। खारा को अगस्त, 2016 में 3 साल के लिए एसबीआई का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। बाद में उनके प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर 2019 में उन्हें 2 साल का विस्तार मिला। एसबीआई के प्रबंध निदेशक पर नियुक्ति से पहले खारा एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लि. के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रहे थे। खारा ने 1984 में एसबीआई के साथ परिवीक्षाधीन अधिकारी (पीओ) के रूप कॅरियर के रूप में अपनी शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें : Loan बम : 1 सितंबर से वसूली जाएगी किस्त, जानें पूरा मामला
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications