IPL Suspended News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहे टकराव का असर अब क्रिकेट पर साफ दिखने लगा है। पीटीआई के अनुसार, BCCI ने जानकारी दी है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला देश की सुरक्षा स्थिति और खिलाड़ियों व दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 मई (बुधवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था। कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया था। वहीं, पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एक स्वतंत्र जांच की मांग की। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर कम नहीं हो रहा है। ऐसे में आईपीएल को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
25 मई को था फाइनल मैच
IPL का मौजूदा सीजन 22 मार्च को शुरू हुआ था और इसका फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना है। इस सीजन के मैच देश भर के 13 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने लीग को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दिल्ली और पंजाब की टीम के खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों को सड़क के रास्ते धर्मशाला से रेस्क्यू किया जाएगा।
बीसीसीआई ने दी ये जानकारी
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा कि, "यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है।" बीसीसीआई (BCCI) ने IPL को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर आगे की स्ट्रैटजी तय करेगा।
IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले संकेत दिया था कि 9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मैच तय शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाने वाला था लेकिन सुरक्षा स्थिति और पाक-भारत के बीच बढ़ते टेंशन को देखते हुए यह निर्णय बदला गया है। अरुण धूमल ने पीटीआई को बताया कि वे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हालात तेजी से बदल रहे हैं। कोई भी फैसला सरकारी एजेंसियों से सलाह के बाद और लॉजिस्टिक परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications