नई दिल्ली, नवंबर 11। आज के समय में हर कोई फिक्स और रेगुलर इनकम चाहता है। कोरोना काल में नौकरी को लेकर बहुत दिक्कतें आई हैं, इसलिए लोग फिक्स इनकम वाली ऐसी नौकरियों की तलाश में और भी अधिक हैं। यदि आप ऐसे किसी अवसर की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक बढ़िया मौके की जानकारी लेकर आए हैं। बता दें कि सरकारी बैंक कुछ लोगों को अपने साथ जोड़ कर उन्हें कमाई का मौका देते हैं। जी हां बैंक बैंकिंग सेवाओं के अलावा कमाई का मौका भी देते हैं। आप भी सरकारी बैंक के साथ जुड़ कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको बैंक मित्र बनना होगा। इससे आप हर महीने अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
क्या करना होगा
जैसा कि हमने बताया कि आप किसी सरकारी और कुछ प्राइवेट बैंक के साथ जुड़ कर कमाई कर सकते हैं। आपको बैंक के साथ जुड़ एक 'बैंक मित्र' बनना होगा। जो बैंक 'बैंक मित्र' बनने का मौका देते हैं, उनमें देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी शामिल है। अकसर कई बैंक समय-समय पर बैंक मित्र के लिए आवेदन मांगते हैं।
कैसे होती है कमाई
बैंक मित्र बनने से कोई भी कई तरीकों से कमाई कर सकता है। सबसे पहले तो किसी का खाता खोलना, पैसे जमा या निकालना, क्रेडिट कार्ड या बिल आदि भुगतान करने पर बतौर कमीशन कमाई होती है। इतना ही नहीं अलग से कमाई के रूप में बैंक मित्र को हर महीने 5000 रु तक मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो बैंक मित्र प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत 1.25 लाख रुपये का लोन ले सकता है। इसमें 50,000 रुपये सामान और 25,000 रुपये काम के लिए मिल सकते हैं।
सरकार के साथ मिल कर काम
आपको बैंक मित्र बन कर दूसरों का बैंक खाता खुलवाना, बीमा कराना और पैसे जमा कराना होगा। इन सब कामों में आप दूसरों की मदद करेंगे। इसी मदद करने वालों को बैंक मित्र कहा जाएगा। बैंक मित्र बन कर आप एक तरह से सरकार के साथ जुड़कर काम करेंगे।
आपको इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी
सबसे पहले बतौर पहचान पत्र आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी की जरूरत होगी। इसी तरह क्वालिफिकेशन के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट चाहिए होगा। वहीं एडरेस प्रूफ के लिए बिजनेस एडरेस के लिए बिजली बिल, टेलीफोन बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट की कॉपी दी जा सकती है। आखिर में पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी चाहिए होगी। आप कैंसिल चेक भी दे सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया में जॉब का मौका
बता दें कि इस समय बैंक ऑफ इंडिया में भी जॉब पाने का मौका है। आप बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक 12 पदों पर भर्ती करेगा। आप बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक में फैकल्टी- 1 पद,ऑफिस असिस्टेंट- 4 पद, ऑफिस अटेंडेंट- 2 पद, चौकीदार सह माली- 4 पद और फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर- 1 पद पर भर्ती होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications