Bengaluru Airport Pickup Charges Hike: बेंगलुरु के लोगों को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Bengaluru International Airport Limited) ने बड़ा झटका दिया है. खबर है कि बेंगलुरु के एयरपोर्ट के लिए कैब राइड्स अब और महंगे होने वाले है. बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट में पिकअप चार्ज में बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद उबर (Uber) और ओला (Ola) कैब्स कंपनी ने भी अपने चार्जिस में इजाफा किया है.

बेंगलुरु वालों को एयरपोर्ट के लिए कैब्स अब और भी महंगी पड़ने वाली है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पिकअप फीस में 22 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है. यह पता चला है कि एयरपोर्ट टर्मिनल 2 में एयरपोर्ट टर्मिनल 1 के मुकाबले पिकअप फीस ज्यादा रखी गई है. जिसके बाद देश की दिग्गज कैब्स सर्विस कंपनी उबर और ओला ने भी अपने कैब का किराया बढ़ा दिया है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उबर एयरपोर्ट पिकअप चार्ज 187.62 रुपये से बढ़ाकर 260.78 रुपये कर दिया गया है. ऐसे ही ओला ने भी अपने कैब की कीमत 172 रुपये से बढ़ाकर 215 रुपये कर दिया है.
उबर, ओला और ब्लूस्मार्ट बेंगलुरु के सभी एयरपोर्ट में 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा लेती है. वहीं उबर ने अपने ग्राहकों को बढ़ती कीमतों के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है.
उबर ने कहा है कि जो भी ट्रिप बेंगलुरु एयरपोर्ट तक होगी, उसमें एयरपोर्ट की पिकअप फीस भी शामिल की जाएगी.
इसके अलावा उबर ने कहा कि यह एयरपोर्ट पिकअप चार्ज एयरपोर्ट को लौटा दिया जाता है. यह चार्ज उबर और एयरपोर्ट के बीच हुए समझौते की वजह से लिया जाता है. उबर ने एयपोर्ट ट्रिप के लिए किराया बढ़ा दिया है. जिसके बारे में उन्होंने अपने राइडर को बताया है.
एयरपोर्ट एंट्री में भी लिया जाता था चार्ज
मई में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट और कमर्शियल व्हीकल से एंट्री फीस चार्ज करता था. इस एंट्री फीस का कई लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद यह चार्जिस लेना बंद कर दिया गया. लेकिन बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट व्हीकल के 7 मिनट तक रुकने पर चार्ज लेना लगा है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी कमर्शियल व्हीकल से 7 मिनट तक रुकने पर 150 रुपये तक का चार्ज लिया जाएगा. वहीं 7 मिनट और रुकने पर यह चार्ज डबल हो जाएगा. किसी भी कमर्शियल व्हीकल से 14 मिनट रुकने पर 300 रुपये चार्ज लिया जाएगा.
इसके अलावा प्राइवेट व्हीकल से शुरू के 7 मिनट कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा. इसके अलावा 14 मिनट रुकने पर 150 रुपये चार्ज लिया जाएगा.
यह भी पढ़े: Digital Gold: 1 रुपये में करें सोने में निवेश, जानें क्या है डिजिटल गोल्ड और इससे जुड़े फायदें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications