Bengaluru Airport Taxi Scam: बेंगलुरू में ज्यादातर लोग उबर या फिर ओला से ट्रैवल करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हर रोज ओला या उबर से घर आते-जाते हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। दरअसल, बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने एक नए स्कैम की जानकारी दी है, जिसमें टैक्सी ड्राइवर ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलने के लिए उबर ऐप की नकल वाला नकली ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए इस पूरे मामले के बारे में आपको बताते हैं।

इस तरह स्कैम कर रहे हैं कैब ड्राइवर
श्री महेश ने अपने पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु में एक एयरपोर्ट टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें लगभग ठग लिया था। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने उनके बिल में 1,000 रुपये अधिक जोड़ने के लिए ब्लूमीटर नामक ऐप का इस्तेमाल किया, जो बिल्कुल उबर की तरह ही दिखता है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि "आज @BLRAirport टैक्सी ने एक नया और अनोखा स्कैम किया है। इस आदमी ने मुझे @Uber ऐप की हूबहू नकल दिखाई, जब उसने यात्रा शुरू की और समाप्त की, जिसमें 1000 रुपये ज्यादा थे। उसने कहा कि ज्यादा राशि जीएसटी के कारण है और जब मैंने बिल मांगा तो उसने कहा कि मैं इसे अगले महीने लूंगा। बहुत प्यारा है," श्री महेश ने उस टैक्सी ड्राइवर की फोटो भी शेयर की है।
अगली पोस्ट में यूजर ने लिखा, इस स्कैम से मैं "काफी प्रभावित" हूं। उन्होंने यह भी बताया कि यह कैसे काम करता है। "वे ब्लूमीटर नामक एक एंड्रॉइड ऐप का उपयोग करते हैं जो उबर जैसा दिखता है। वे विश्वसनीयता बनाने के लिए ट्रिप स्टार्ट बटन दिखाते हैं और क्लिक करते हैं और फिर बाद में, वे उसी ऐप पर ट्रिप खत्म कर देते हैं जो बहुत अधिक राशि दिखाता है।"
इसके बाद उन्होंने लिखा कि "यदि आप उचित बिल मांगते हैं - तो वे कहेंगे कि वर्तमान में बिलिंग प्रोसेस खराब है। आपको अगले महीने ईमेल पर बिल मिलेगा। मजेदार बात यह है कि श्री राजगोपाल वाईएन ने मेरा ईमेल या फोन नंबर भी नहीं लिया और ये पकड़े गए!"
लोगों ने दिया रिएक्शन
कई यूजर्स ने एक्स पर महेश की पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा की, "बेंगलुरु एयरपोर्ट टैक्सी ड्राइवरों को रसीदें प्रदान करना अनिवार्य किया जाना चाहिए और इसे कैब पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए। इसके अलावा कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि बेंगलुरू में इस तरह के स्कैम से सावधान रहना बहुत जरूरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications