Best Dividend Stock 2026:अगर आप शेयर बाजार में ऐसे स्टॉक्स ढूंढ रहे हैं जो मोटा डिविडेंड दें, तो ये कंपनियां आपके लिए खास हो सकती हैं। हाई डिविडेंड यील्ड वाले शेयर न सिर्फ नियमित इनकम देते हैं, बल्कि गिरते बाजार में भी सहारा बन सकते हैं। ऐसे स्टॉक्स लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कैश फ्लो का मजबूत जरिया बनते हैं और पोर्टफोलियो को स्थिरता भी देते हैं।

खासतौर पर जब बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा हो, तब डिविडेंड से मिलने वाली नियमित आमदनी जोखिम को संतुलित करने में मदद करती है। आइए अब जानते हैं उन कंपनियों के बारे में जो इस समय जबरदस्त डिविडेंड ऑफर कर रही हैं।
Taparia Tools का डिविडेंड सबसे ज्यादा-
Taparia Tools यह भारत की प्रमुख हैंड टूल्स निर्माता कंपनी है, जो स्क्रूड्राइवर, प्लायर और अन्य औद्योगिक उपकरण बनाती है। बेहद छोटी मार्केट कैप के बावजूद 253% का डिविडेंड इसे चर्चा में ला देता है। खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर ₹19.71/Sh पर था, प्रमोटरों के पास कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 69.72% हिस्सा है। कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो ₹29.9 करोड़ है, हालांकि लिक्विडिटी और वोलैटिलिटी का ध्यान रखना जरूरी है।
दूसरे नम्बर पर है Multibase India-
इस लिस्ट में दूसरा नाम है Multibase India यह कंपनी स्पेशलिटी पॉलिमर और कंपाउंड्स बनाने वाली कंपनी है, जिनका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, केबल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में होता है। कंपनी ने 25% का डिविडेंड घोषित किया है, जो इसे मिडकैप इनकम निवेशकों के बीच आकर्षक बनाता है। कंपनी का शेयर ₹205.75/Sh पर है, प्रमोटरों के पास कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 75% हिस्सा है। कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो ₹265 करोड़ है।
Allcargo Logistics का शानदार डिविडेंड-
Allcargo Logistics यह कंपनी भारत की प्रमुख लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कंपनी है। वैश्विक व्यापार में सुधार का सीधा फायदा इसे मिल सकता है, और मजबूत डिविडेंड यील्ड इसे इनकम निवेशकों के लिए दिलचस्प बनाती है। कंपनी ने 12.65% का डिविडेंड घोषित किया है,कंपनी का शेयर ₹8.60/Sh पर है, प्रमोटरों के पास कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 69.91% हिस्सा है..कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो ₹1,300 करोड़ है।
पावर ट्रेडिंग सेक्टर की कंपनी PTC India-
Allcargo के बाद है PTC India Ltd। यह कंपनी पावर ट्रेडिंग सेक्टर में काम करती है और बिजली की खरीद-बिक्री, क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड और एनर्जी मैनेजमेंट सर्विसेज देती है। देश में बढ़ती बिजली मांग और पावर मार्केट रिफॉर्म्स से कंपनी को लॉन्ग-टर्म फायदा मिल सकता है। कंपनी ने 7.02% का डिविडेंड घोषित किया है। खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर ₹166 प्रति शेयर पर था। कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 16.22% है। वही अगर मार्केट कैप की बात करें तो कंपनी का मार्केट कैप ₹4,902 करोड़ है
लार्जकैप कैटेगरी से Vedanta-
इसके बाद आता है Vedanta का नाम। यह भारत की प्रमुख माइनिंग और नैचुरल रिसोर्स कंपनी है, जो जिंक, एल्यूमिनियम, आयरन ओर, कॉपर और ऑयल-गैस सेक्टर में काम करती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल कमोडिटी प्राइस पर काफी हद तक निर्भर करता है। Vedanta अपने शेयरहोल्डर्स को नियमित और आकर्षक डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने 6.26% का डिविडेंड घोषित किया है। खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर ₹728 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। प्रमोटरों के पास कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 68.11% हिस्सा है। कंपनी का मार्केट कैप ₹2,72,456 करोड़ है, जो इसे लार्जकैप कैटेगरी में मजबूत स्थिति देता है।
निवेश से सलाह जरूरी-
तो ये रहे शानदार डिविडेंड वाले 5 शेयर, जो न सिर्फ मजबूत यील्ड ऑफर कर रहे हैं बल्कि अलग-अलग सेक्टर-टूल्स, लॉजिस्टिक्स, पावर ट्रेडिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग-से जुड़े हैं। अगर आप अपने पोर्टफोलियो में इन्हें जोड़ना चाहते हैं, तो एक बार अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications