नई दिल्ली, दिसंबर 11। शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच इक्विटी ओरिएंटेड स्कीमों नवंबर में नवंबर में 11,614.73 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ। इस बात का खुलासा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में हुआ है। इक्विटी ओरिएंटेड स्कीमों के बीच पिछले महीने लार्ज-कैप फंड में 1,624.41 करोड़ रुपये का निवेश आया। इक्विटी ओरिएंटेड स्कीमों में ये फ्लेक्सी कैप के बाद दूसरा सबसे बड़ा निवेश रहा। हम यहां 2 लार्ज-कैप फंडों के बारे में बात करेंगे, जो रैकिंग में नं.1 हैं और बीते सालों में उनके रिटर्न भी बढ़िया रहे हैं। आपको इन फंड्स पर 2022 के लिए जरूर विचार करना चाहिए।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की इस लार्ज कैप म्यूचुअल फंड योजना की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ रिटर्न का पिछले 1 साल में 30.86 प्रतिशत रहा है। 30 नवंबर, 2021 तक, फंड हाउस की तारीख के अनुसार, इसने अपनी स्थापना के बाद से औसतन 13.23% का वार्षिक रिटर्न प्रदान किया है। इसका 3 साल का सालाना रिटर्न 20.25 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 18.12 फीसदी रहा है।
इन सेक्टरों में अधिक निवेश
फंड ने अधिकतर इक्विटी निवेश जिन सेक्टरों में किया है, उनमें फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल सेक्टर शामिल हैं। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प इस फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स हैं। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.37 प्रतिशत है। इसकी एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 31 अक्टूबर 2021 तक 5069 करोड़ रु थी।
कोटक ब्लूचिप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
इस फंड को क्रिसिल ने नंबर 1 रैंकिंग दी है और वैल्यू रिसर्च द्वारा इसे 4-स्टार रेटिंग भी दी गई है जो कि आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 इक्विटी फंड, एसबीआई ब्लू चिप फंड जैसे अन्य प्रसिद्ध लार्ज कैप की तुलना में फंड में निवेश करने के लिए एक बहुत अच्छा इंडिकेटर है। कोटक ब्लूचिप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 34.53 फीसदी है। 9 दिसंबर, 2021 तक फंड हाउस के आंकड़ों के अनुसार, इसने अपनी शुरुआत के बाद से 15.92 प्रतिशत औसत वार्षिक रिटर्न दिया है।
कहां-कहां है अधिक निवेश
इस फंड का फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कंस्ट्रक्शन, एफएमसीजी क्षेत्रों में प्रमुख इक्विटी निवेश है। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स हैं। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.83 फीसदी है, जो लार्ज-कैप कैटेगरी के ज्यादातर दूसरे फंड्स से ज्यादा है।
लंबी अवधि के लिए बढ़िया
पिछला प्रदर्शन निवेश करते समय विचार करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर नहीं है। बल्कि आगे की संभावना अच्छी होना ज्यादा अहम है। अनुमान लगा सकते हैं कि लार्ज-कैप फंड लंबे समय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंडों की तुलना में कम अस्थिर होंगे। 5 साल के निवेश वाले लोग ऊपर बताए गए लार्ज कैप फंड्स में निवेश कर सकते हैं। लार्ज कैप फंड्स में एसआईपी शुरू करना बेहतर है। असल में शेयर बाजार बहुत अधिक अस्थिर होता है और शॉर्ट से मिड अवधि में इसमें उच्च जोखिम और अस्थिरता हो सकती है। इसलिए लार्ज कैप फंड और वो भी लंबी अवधि के लिए आपका पैसा सुरक्षित रखेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications