नई दिल्ली, सितंबर 18। जब हम मार्केट में 70 हजार रु से कम की बाइक की बात करते हैं तो फिर 2 बाइक बाजार सबसे अधिक पापुलर है। इसमें पहली बाइक बजाज प्लेटिना 110 हैं और दूसरी बाइक टीवीएस स्पोर्ट्स हैं। लोगों के मन में हमेशा ये दुविधा रहती है। कि इन दोनों बाइक में से कौन सी बाइक खरीदनी चाहिए और क्यों खरीदनी चाहिए। अगर आपके मन में भी ये दुविधा हैं तो फिर चलिए आज दोनों बाइक का कंपेरिजन करके जानने की कोशिश करते हैं। कौन सी बाइक आपके खरीदने के लिए बेहतर हैं।
बजाज प्लेटिना 110 का इंजन
बजाज प्लेटिना 110 में इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन फ्यूल सिस्टम हैं। इसके साथ ही इस बाइक में 115.45 सीसी के 4- स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर सिस्टम का भी उपयोग किया गया हैं। ये इंजन 7 हजार आरपीएम पर 6.33 केडब्ल्यू का पावर आउटपुट देता है। 5 हजार आरपीएम पर 9.81 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इस इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ता हैं। इस बाइक की हाइएस्ट स्पीड की बात करें तो इसकी बाइक की हाइएस्ट स्पीड 90 किमी प्रति घंटा हैं। 11 लीटर का फ्यूल सिस्टम मिलता है। इस बाइक में।
टीवीएस स्पोर्ट्स का इंजन
इस बाइक के इंजन की बात करें तो टीवीएस स्पोर्ट बाइक में एयर कूल्ड स्पार्क इग्निशन टेक्नोलॉजी दिया गया हैं। इसके साथ ही इसमें 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर का उपयोग किया गया हैं। इस बाइक में 4 स्पीड गियर ट्रांसमिशन मिलता है। इस बाइक की भी अधिकतम स्पीड की बात करे तो इस बाइक की भी अधिकतम स्पीड 90 किमी हैं। इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है।
बजाज प्लेटिना 110 फीचर्स और कीमत
बजाज प्लेटिना 110 की लंबाई 2006 मिमी, ऊंचाई 1100 मिमी, चौड़ाई 741 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 200 और व्हीलबेस 1255 मिमी है। इसके फ्रंट में 80/100-17, 46पी, ट्यूबलेस टायर दिया गया हैं। रियर में 80/100-17, 53पी, ट्यूबलेस टायर दिया गया है। इस बाइक की माइलेज की बात करें तो ये बाइक 70 किमी से ज्यादा की माइलेज देती हैं। इसकी शुरुआती कीमत बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम में 69216 रु हैं।
टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक का फीचर्स और माइलेज
टीवीएस स्पोर्ट्स की लंबाई 1950 मिमी हैं। इसकी चौड़ाई 705 मिमी हैं। इसकी ऊंचाई 1080 मिमी हैं और ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिमी और व्हीलबेस 1236 मिमी है। इसमें आगे टेलीस्कोपिक और पीछे की ओर 5 स्टेप एड्जस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर का उपयोग किया गया हैं। इस बाइक की माइलेज की बात करें तो 70 किमी प्रति घंटा से अधिक हैं। इस बाइक की एक्स शोरूम में कीमत 60130 रु से 66493 रु से बीच हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications