Kaiser Corporation Share : लक्ष्मी पूजन, दीपावली का मुख्य दिन, शेयर बाजार के लिए बेहद खास होता है। भले ही इस दिन शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन एक घंटे की 'मुहूर्त ट्रेडिंग' निर्धारित होती है। भारतीय शेयर बाजार ही ऐसे हैं जहां ट्रेडर्स हर साल मुहूर्त ट्रेडिंग करते हैं। इसका इतिहास बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना के साथ जुड़ा है। इस दिन को ट्रेडिंग के लिए शुभ माना जाता है। इस साल का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 24 अक्टूबर 2022 को शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक होगा। उससे पहले हम आपको एक शेयर की जानकारी देंगे, जो एक साल से कम समय में मात्र 89 हजार रु को 1 करोड़ रु बना दिया।

कैसर कॉर्पोरेशन
हम बात कर रहे हैं कैसर कॉर्पोरेशन की। कैसर कॉर्पोरेशन का शेयर करीब 1 साल में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 25 अक्टूबर 2021 को 0.50 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 57.45 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 11390 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 114 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 89000 रु 1 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 का रिटर्न
कैसर कॉर्पोरेशन का शेयर 2022 में अब भी काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 अक्टूबर 2022 को 2.92 रु पर था, जबकि अब यह 57.45 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 1,867.47 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 19 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 19.67 लाख रु से अधिक बन गए।

5 साल का रिटर्न
कैसर कॉर्पोरेशन का शेयर 5 सालों में भी अच्छा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 26 दिसंबर 2017 को 3.05 रु पर था, जबकि अब यह 57.45 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 1,783.61 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 18 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 18.83 लाख रु से अधिक बन गए।
नुकसान भी कराया है
हालांकि अब कैसर कॉर्पोरेशन का शेयर काफी समय से गिरा है। बीते 6 महीनों में यह 46.56 फीसदी गिर चुका है। वहीं इसके बीते एक महीने का रिटर्न निगेटिव 16.44 फीसदी रहा है। बीते हफ्ते 5 दिनों में यह 0.95 फीसदी गिरा। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 300.47 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 130.55 रु और निचला स्तर 0.48 रु रहा है।

कंपनी की प्रोफाइल
कंपनी को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में सितंबर, 1993 को महाराष्ट्र राज्य में "कैसर प्रेस प्राइवेट लिमिटेड" नाम से शुरू किया गया था। 15 मार्च, 1995 को, कंपनी को कैसर प्रेस लिमिटेड नाम से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया गया। 5 नवंबर 2013 को कंपनी का नाम बदलकर "कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड" कर दिया गया। कैसर कॉरपोरेशन लेबलों की छपाई, स्टेशनरी के लेखों, पत्रिकाओं और कार्टन के कारोबार में लगी हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications