नई दिल्ली, अगस्त 24। क्या आप निवेश करते हैं? अगर नहीं तो आप निवेश न करके एक बड़ी गलती कर रहे हैं। दूसरा सवाल यह है कि आप कहां निवेश कर रहे हैं? अगर आप इक्विटी में निवेश कर रहे हैं तो अच्छी बात है, क्योंकि यहां अधिक रिटर्न की उम्मीद रहती है। मगर यदि आप डेब्ट सेगमेंट में निवेश कर रहे हैं तो तीसरा साल खड़ा होता है कि आपको कितना रिटर्न मिल रहा है? क्योंकि एफडी, बॉन्ड या पोस्ट ऑफिस स्कीमों पर आपको 7-8 फीसदी से अधिक ब्याज नहीं मिलेगा। मगर एक ऐसा ऑप्शन भी है, जो आपको 11 फीसदी ब्याज दिला सकता है। यहां हम आपको उसी ऑप्शन की डिटेल देंगे।
भारत एटीएम रेकरिंग डिपॉजिट
ग्रामीण नियो बैंक के रूप में भारतएटीएम गृहिणियों, वरिष्ठ नागरिकों और यहां तक कि किशोरों को रेकरिंग डिपॉजिट या आरडी पर 11 फीसदी का उच्चतम रिटर्न दे रहा है। ये सालाना ब्याज दर है जो भारत एटीएम की आरडी पर मिल सकती है। निजी बैंकों का मालिकाना लाइसेंस का उपयोग करते हुए, इसके पास पहले से ही देश भर में 3.5 लाख टचप्वाइंट का नेटवर्क है, जिसमें कार्ड के लिए 20,000 हैंडहेल्ड टर्मिनल (वायरलेस एटीएम) शामिल हैं।
ऐप से करें निवेश
इसकी बैंकिंग ऐप ने ग्रामीण भारत में छोटे दुकानदारों के लिए अपना 'निवेश और उधार' देने की पेशकश भी शुरू की है। ये ऐप उनके दिन-प्रतिदिन के बिजनेस को चलाने के लिए कम ब्याज पर लोन और बचत पर 10% की दर से रिटर्न ऑफर करती है। भारत एटीएम एक ग्रामीण बैंकिंग प्लेटफॉर्म है, जो अपनी बैंकिंग ऐप के माध्यम से छोटे व्यापारियों और ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं ऑफर करता है।
4.5 लाख छोटे कारोबारी जुड़े
ये एक फिनटेक स्टार्टअप है, जिसने 8 महीने पहले अपनी शुरुआत के बाद से 2000 करोड़ रुपये के सकल लेनदेन मूल्य के साथ 14,645 पिन कोड को कवर करते हुए 4.5 लाख छोटे व्यापारियों को जोड़ा है। इसी दौरान इसने 20 लाख से अधिक खुदरा ग्राहकों को उनकी बैंकिंग जरूरतों के लिए सेवाएं दी हैं। भारत एटीएम को दिसंबर 2020 में महाग्राम (मूल कंपनी) द्वारा लॉन्च किया गया था, जो एक प्रमुख फिनटेक कंपनी है। अभिनेता सोनू सूद इसके ब्रांड एंबेसडर हैं।
ऐप से क्या-क्या सेवाएं मिलती हैं
भारत एटीएम की ऐप स्थानीय किराना स्टोर्स के साथ पार्टनरशिप करके ग्रामीण लोगों को खाता खोलने, पैसा जमा करने और नकद निकासी सहित कई बैंकिंग सेवाएं ऑफर करता है। इससे करीबी बैंक शाखा या एटीएम तक जाने का समय और खर्च बचता है। ऐप अपने रिटेल ग्राहकों को केवल अपने आधार और पैन कार्ड और ई-केवाईसी से पड़ोस के स्टोर पर बैंक खाता खोलने की अनुमति देता है।
20 लाख से अधिक ग्राहक
भारत एटीएम ने 20 लाख से अधिक ग्राहकों को उनके घर के दरवाजे पर स्थानीय किराना स्टोर पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में मदद की है। कंपनी का प्लान अब 2022 के अंत तक भारत एटीएम प्लेटफॉर्म पर लगभग 20 रिटेल स्टोर जोड़ने का है। कंपनी 1 करोड़ डॉलर जुटाने की दिशा में भी काम कर रही है। भारत एटीएम अपने कारोबार का नए क्षेत्रों में भी विस्तार करने का लक्ष्य बना रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications