भारती एयरटेल ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 2.8 फीसदी की गिरावट हुई है और यह 830 करोड़ रुपये पर आ ग
नई दिल्ली, फरवरी 8 । भारती एयरटेल ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 2.8 फीसदी की गिरावट हुई है और यह 830 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 854 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

आय 12.6 प्रतिशत बढ़कर 29,867 करोड़ रुपये पर पहुंची
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही में उसकी आय 12.6 प्रतिशत बढ़कर 29,867 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,518 करोड़ रुपये रही थी। बता दें कि प्रति यूजर मोबाइल एवरेज रेवेन्यू (एआरपीयू) दिसंबर तिमाही में बढ़कर 163 रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 146 रुपये था। भारती एयरटेल के शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर आज एनएसई पर 0.064 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 706.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर 0.59 फीसदी मजबूत हुए हैं। BSNL : जबरदस्त प्लान, अब 200 रु से कम में मिलेगी 150 दिन तक की वैलिडिटी
रिलायंस जियो Q3 रिजल्ट मुनाफा
जबकि बात करें रिलायंस जियो इंफोकॉम का नेट प्रॉफिट मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर 3,615 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,291 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर देखें तो रिलायंस जियो इंफोकॉम के मुनाफे में 2.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। रिलायंस जियो मार्केट शेयर के लिहाज से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यह रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की टेलीकॉम यूनिट है और जियो प्लेटफॉर्म की सब्सिडियरी कंपनी है। रिलायंस जियो की आमदनी भी दिसंबर तिमाही के दौरान तिमाही आधार पर 3.3 फीसदी बढ़कर 19,347 करोड़ रुपये रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 18,492 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।
कंपनी का EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमॉर्टाइजेशन) दिसंबर तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 10,008 करोड़ रुपये रहा और यह पहली बार है जब कंपनी का किसी तिमाही में EBITDA 10,000 करोड़ रुपये के पार गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications