नई दिल्ली, अक्टूबर 9। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तरफ से अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल एक तय समय के लिए ग्राहक बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज के यूजर्स तय मैंटेनेंस गतिविधियों के कारण शनिवार और रविवार को दो दिनों तक कुल 120 मिनट की अवधि के लिए एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, यूपीआई जैसी कई सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
जानिए कब आएगी दिक्कत
एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस मैंटेनेंस गतिविधियों की जानकारी दी है। बैंक 9 अक्टूबर 2021 (120 मिनट) को 00:20 बजे से 02.20 बजे तक मैंटेनेंस गतिविधियों जारी रखेगा। फिर 10 अक्टूबर 2021 को 11.20 बजे से 11 अक्टूबर को 1.20 बजे तक 120 मिनट के लिए को ये एक्टिविटी जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान, इंटरनेट बैंकिंग / योनो / योनो लाइट / यूपीआई अनुपलब्ध रहेंगे। बैंक ने असुविधा के लिए खेद जताया है।
सबसे बड़ा बैंक
एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसके देश भर में 22,000 से अधिक शाखाएं और 57,889 से अधिक एटीएम हैं। यानी इसके पास एटीएम और शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है। 31 दिसंबर 2020 तक इसके 8.5 करोड़ इंटरनेट बैंकिंग और 1.9 करोड़ मोबाइल बैंकिंग यूजर्स थे। दिसंबर के अंत में बैंक के यूपीआई उपयोगकर्ताओं की संख्या 13.5 करोड़ थी।
एसबीआई की नयी सुविधा
भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय नौसेना ने सोमवार को एसबीआई का एनएवी-ईकैश कार्ड लॉन्च किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनएवी-ईकैश कार्ड, अपनी डुअल चिप टेक्नोलॉजी के साथ, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा।
एसबीआई का ऑफर
एसबीआई ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स पेश किए हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन पर कई बेनेफिट ऑफर कर रहा है। ग्राहक प्रोसेस और योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉग इन कर सकते हैं। एसबीआई ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विभिन्न लोन ऑफर्स के बारे में ट्वीट भी किया। ट्वीट में कहा गया है कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन पर विशेष ऑफ़र के साथ इस त्योहारी सीज़न का अधिकतम लाभ उठाएं।
जीरो प्रोसेसिंग फीस
एसबीआई ग्राहकों को लोन पर जीरो प्रोसेसिंग फीस की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा एसबीआई 9.6 प्रतिशत प्रति वर्ष से पर्सनल लोन, 7.25 प्रतिशत प्रति वर्ष पर कार लोन और 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष पर गोल्ड लोन की पेशकश कर रहा है। एसबीआई इस त्योहारी सीजन में जीरो प्रोसेसिंग फीस पर ही होम लोन दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई केवल 6.70 प्रतिशत पर क्रेडिट स्कोर लिंक्ड होम लोन ऑफर करता है, फिर चाहे लोन राशि कुछ भी हो। इससे पहले 75 लाख रुपये से अधिक का कर्ज लेने वाले कर्जदार को 7.15 फीसदी की दर से ब्याज देना पड़ता था। फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत के साथ आप कितनी भी राशि के लिए 6.70 प्रतिशत की न्यूनतम दर पर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। आप 45 बीपीएस (0.45 फीसदी) की बचत कर सकते हैं, जो 30 साल की अवधि में 75 लाख रुपये के लोन पर 8 लाख रुपये से अधिक की बड़ी ब्याज बचत करेगाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications