सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने-चांदी के हाजिर भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने-चांदी के हाजिर भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। चांदी के रेट में जहां 1353 रुपये प्रति किलो की उछाल देखी जा रही है तो वहीं 14 से 24 कैरेट तक के सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

आज यानि गुरुवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना बुधवार के बंद भाव 51051 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 280 रुपये चढ़कर 51331 पर खुला। जहां तक चांदी की बात करें तो यह 1553 रुपये प्रति किलो तेजी के साथ 66100 रुपये पर खुली।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51331 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47019 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38498 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
वायदा बाजार सोने-चांदी की कीमत
वायदा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट जबकि चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गुरुवार को सोने की कीमत 122 रुपए नीचे गिर गई। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.24 फीसदी गिरकर 51280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमत में 122 रुपए की गिरावट आई। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 51402 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.21 फीसदी गिरकर 51506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं अगर चांदी की बात करें तो फ्यूचर मार्केट में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 426 रुपए बढ़कर 68869 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं अगले साल मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत0.97 फीसदी की तेजी केो साथ 71152 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी का भाव
ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव दो डॉलर यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 1,956.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.80 डॉलर यानी 0.04 फीसद की तेजी के साथ 1947.64 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.21 डॉलर यानी 0.78 फीसद की तेजी के साथ 27.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.16 डॉलर यानी 0.60 फीसद की बढ़त के साथ 27.14 डॉलर प्रति औंस पर थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications