सोने की लगातार हो रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, हालांकि सोने के भाव में मामूली तेजी दिख रही है।
नई दिल्ली: सोने की लगातार हो रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, हालांकि सोने के भाव में मामूली तेजी दिख रही है। बता दें बजट से लेकर शुक्रवार तक सोना 2044 रुपये तक सस्ता हो चुका है, जबकि पिछले पांच दिनों में चांदी 2518 रुपये कमजोर हो चुकी है। एक फरवरी को पेश बजट से पहले 29 जनवरी को सोना 49393 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69726 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 68000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

123 रु की तेजी के साथ 47512 रुपये पर बंद हुआ सोना
शुक्रवार को 5 फरवरी को सोना 47237 पर बंद हुआ था। आज 8 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 152 रुपये की तेजी होकर 47389 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 123 रु की तेजी के साथ 47512 रुपये पर बंद हुआ।
71 रु की तेजी के साथ 68424 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 5 फरवरी को चांदी 67423 पर बंद हुई थी। वहीं आज 8 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 930 रुपये की तेजी के साथ 68353 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 71 रु की तेजी के साथ 68424 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47389 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47199 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43408 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35542 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68353 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने की मांग 35 प्रतिशत घटी
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 प्रतिशत से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 2019 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग 2,17,770 करोड़ रुपये रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications