Big deal out of TCS's hands: भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का ट्रांसअमेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से साथ हुआ 2 अरब डॉलर का समझौता समाप्त हो गया है। कंपनी ने बताया है कि यह समझौता 2017 में किया गया था। टीसीएस ने खुद इस खबर की जानकारी दी है। टीसीएस का कहना है कि यह वैश्विक मंदी का असर है। इस खबर का असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है और इसमें आज भारी गिरावट आई है।
टीसीएस के शेयर का रेट आज करीब 40 रुपये कम हो गया है। कंपनी का शेयर करीब 3176 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर ने आज अपना न्यूनतम स्तर 3,156.00 रुपये का और उच्चतम स्तर 3,199.40 रुपये का बनाया है।

टीसीएस ने कहा है कि मौजूदा मैक्रो इनवायरमेंट को ध्यान में रखते हुए ट्रांसअमेरिका और टीसीएस ट्रांसअमेरिका ने यह समझौता खत्म किया है।
टीसीएस की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टीसीएस और ट्रांसअमेरिका इंश्योरेंस के बीच जनवरी 2018 में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते में यह सुनिश्चित किया गया था कि टीसीएस को हर साल कम से कम 200 मिलियन डॉलर का वार्षिक राजस्व जरूर मिलेगा। इस समझौते के अनुसार टीसीएस को एक एकीकृत आधुनिक प्लेटफॉर्म बनाना था, जिसमें 1 करोड़ पॉलिसीज को एकीकृत किया जा सके।
जानकारी के अनुसार ट्रांसअमेरिका और टीसीएस एक नए सर्विसिंग मॉडल पर काम करेंगे, जिससे व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। हालांकि इस काम में कम से कम 30 महीने लगने की उम्मीद है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए, टीसीएस का सकल शुद्ध लाभ में 14.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए लाभ 11,392 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं टीसीएस की परिचालन से आय 50,591 करोड़ रुपये से 16.9 प्रतिशत बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी के नए सीईओ ने भी इस बीच काम संभाल लिया है। के कृतिवासन ने नए सीईओ के रूप में 1 जून 2023 से अपना काम शुरू कर दिया है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications