नयी दिल्ली। बहुत जल्द टाटा संस एयर एशिया इंडिया की 83.67 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीद लेगी। एयर एशिया इंडिया टाटा संस और एयर एशिया बर्हाड का जॉइंट वेंचर है। एयर एशिया बर्हाड मलेशिया की एयरलाइन है। इस समय टाटा संस की एयर एशिया इंडिया में 51 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसे ये 83.67 फीसदी तक बढ़ाएगी। एयर एशिया इंडिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी एयर एशिया बर्हाड के पास है।

क्या है टाटा संस का मकसद
इस नयी डील के पीछे 2 बड़े कारण है। पहला मलेशियन एयरलाइंस अपने भारतीय कारोबार से बाहर निकलना चाहती है। दूसरे टाटा संस एयर इंडिया के लिए बोली लगाने के लिए कंपनी तैयार रखना चाहती है। विस्तारा में टाटा संस के अन्य जॉइंट वेंचर पार्टनर सिंगापुर एयरलाइंस को निवेश के लिए राजी किया जाना है। टाटा संस एयर एशिया इंडिया में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई महीनों से बातचीत कर रही है।
एयर इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी
14 दिसंबर को टाटा संस ने एयर इंडिया को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। इसने सिंगापुर एयरलाइंस को भी निवेश के लिए राजी करने का प्रयास किया। मगर वे अभी तक तैयारी नहीं हुई है। इसका मतलब ये है कि टाटा संस को अपनी अलग एयरलाइन इकाई (एयर एशिया इंडिया) के जरिए ही एयर इंडिया के लिए बोली दाखिल करने की पड़ेगी। एयर इंडिया की बोली में एयर इंडिया एक्सप्रेस और इसकी स्थानीय लो-फेयर इकाई शामिल है।
एयर एशिया इंडिया का प्लान
पिछले महीने एयर एशिया इंडिया ने भारत से बाहर निकलने का साफ संकेत दिया था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में ग्रुप को काफी नुकसान हो रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि एयर एशिया एयर एशिया इंडिया में केवल 13 फीसदी हिस्सेदारी रखेगी। खबर में बताया गया था कि टाटा संस एयर एशिया इंडिया में हिस्सदारी 87 फीसदी तक बढ़ाएगी। महामारी के बीच अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का हवाला देते हुए एयरएशिया ने जापान में अपने कारोबार को भी बंद कर दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications