सस्ता हो गया सोना-चांदी आज। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आज सोने की कीमत 551 रुपए नीचे लुढ़क गई।
नई दिल्ली: सस्ता हो गया सोना-चांदी आज। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आज सोने की कीमत 551 रुपए नीचे लुढ़क गई। वहीं चांदी की कीमत में 2046 रुपए की बड़ी गिरावट आई।

बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 551 रुपये गिरकर 51,024 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सोने का भाव 329 रुपये चढ़कर 51,575 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट 2046 रुपये गिरकर 66356 रुपये पर आ गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की कीमत लुढ़की आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46738 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38268 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66356 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चादी का भाव
वैश्विक स्तर पर सोने की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 8.40 डॉलर यानी 0.42 फीसद की गिरावट के साथ 1,970.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोना 5.49 डॉलर यानी 0.28 फीसद की गिरावट के साथ 1,964.69 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.46 डॉलर यानी 1.61 फीसद की गिरावट के साथ 28.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.11 डॉलर यानी 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 28 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
बढ़ी सोने की डिमांड
सोने के आयात में अगस्त महीने में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अगस्त में भारत का स्वर्ण आयात एक साल पहले की तुलना में दोगुना रहा है। अगस्त में यह पिछले आठ महीने में सबसे अधिक रहा है। सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील के बाद ज्वैलर्स द्वारा अपना स्टॉक भरने और सोने की निवेश मांग में सुधार के चलते सोने के आयात में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। दुनिया में सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश भारत ने अगस्त में करीब 60 टन सोने का आयात किया है। यह एक साल पहले की समान अवधि में 32.1 टन रहा था। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी है। अगर कीमत के हिसाब से देखें, तो अगस्त में स्वर्ण आयात एक साल पहले के 1.37 अरब डॉलर से बढ़कर 3.78 अरब डॉलर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications