नयी दिल्ली। बीएसएनएल के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने तीन नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की कीमत 199 रुपये, 798 रुपये और 999 रुपये है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने 99 रुपये, 225 रुपये, 325 रुपये, 799 रुपये और 1125 रुपये की कीमत वाले पोस्टपेड प्लान बंद कर दिए हैं। आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन तीन नये प्लानों में मिलने वाले बेनेफिट के बारे में।
बीएसएनएल का 199 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का यह पोस्टपेड प्लान अब सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है क्योंकि इसने 99 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान खत्म कर दिया है। बीएसएनएल इस प्लान में मुंबई और दिल्ली के एमटीएनएल सर्कल सहित 300 मिनट की ऑफ-नेट वॉयस कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग की पेशकश कर रही है। ध्यान रहे कि बीएसएनएल लैंडलाइन या मोबाइल से खुद के नेटवर्क (बीएसएनएल) पर की जाने वाली कॉल को ऑन नेट कॉल कहा जाता है, जबकि अन्य नेटवर्कों के नंबर पर की जाने वाली कॉल को ऑफ नेट कॉल कहा जाता है। इस प्लान में 75 जीबी तक डेटा के साथ 25 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स से 10.24 रुपये प्रति जीबी चार्ज लिया जाएगा। इस प्लान में 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
बीएसएनएल का 798 रु वाला प्लान
इस पोस्टपेड प्लान में 50 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ कुल 150 जीबी तक डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स से 10.24 रुपये प्रति जीबी चार्ज लिया जाएगा। इस प्लान में मुंबई और दिल्ली में एमटीएनएल नेटवर्क सहित रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही इस प्लान में परिवार के 2 लोगों के कनेक्शन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 50 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।
बीएसएनएल का 999 रु वाला प्लान
इस प्लान में 75 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ कुल 225 जीबी तक डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इस प्लान में भी आपसे 10.24 रुपये प्रति जीबी चार्ज लिया जाएगा। इस प्लान में बाकी बेनेफिट 798 रु वाले ही हैं। बस इसमें 2 के बजाय परिवार के 3 लोगों को बेनेफिट मिलेंगे।
बंद किए प्लान का क्या होगा
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा का मतलब है प्रतिदिन 250 मिनट, जिसके बाद ग्राहक से बेस प्लान टैरिफ पर शुल्क लिया जाएगा। बीएसएनएल ने 99 रुपये, 225 रुपये, 325 रुपये, 799 रुपये और 1125 रुपये के पोस्टपेड प्लान बंद कर दिए हैं। इन प्लान के मौजूदा ग्राहकों को बेनेफिट मिलते रहेंगे, मगर नए कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। वर्तमान में बीएसएनएल छह पोस्टपेड प्लान पेश कर रही है, जिनकी कीमत 199 रुपये, 399 रुपये, 525 रुपये, 798 रुपये, 999 रुपये और 1525 रुपये है।
ये हैं एडऑन प्लान
इन प्लान्स के अलावा बीएसएनएल ने 150 और 250 रुपये वाले दो ऐड-ऑन प्लान भी जारी किए हैं जिनमें आपको क्रमश: 40 जीबी डेटा और 70 जीबी हाई-स्पीड फ्री डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications