नयी दिल्ली। रेल में सफर के लिए टिकट बुकिंग करने के बाद अकसर लोगों को किसी वजह से टिकट कैंसल करना पड़ जाता है। समस्या यह है कि टिकट कैंसल करने पर रेलवे टिकट के पूरे पैसे नहीं देता। यदि आप टिकट कैंसल करें तो आपको मिलने वाला रिफंड इस बात पर तय होगा कि आपने कितनी देर से टिकट कैंसल करवाया है। साथ ही आपका टिकट का प्रकार यानी किस श्रेणी का है। इस आधार पर आपको टिकट कैंसलेशन शुल्क चुकाना पड़ता है। मगर आपको इसी शुल्क से मुक्ति मिल जायेगी। यदि आप अपना टिकट कैंसल करते हैं तो आपको टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। एक नया प्लेटफॉर्म शुरू हुआ है जो आपको रेल का टिकट कैंसल करने पर पूरा पैसा दिलवा देगा।
Confirmtkt दे रहा सुविधा
बेंगलुरु स्थित ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग और डिस्कवरी प्लेटफॉर्म कन्फर्मटैक ने 'फ्री कैंसिलेशन प्रोटेक्शन' ऑफर शुरू किया है। इसके साथ ही Confirmtkt ट्रेन बुकिंग पर फ्री कैंसेलेशन ऑफर करने वाला पहला प्लेटफॉर्म बन गया है। ऑफर के तहत उपयोगकर्ताओं को टिकट कैंसल करने के समय पर टिकट का पूरा पैसा मिलेगा। आप ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले या चार्ट तैयार होने तक अपना टिकट रद्द कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि तत्काल टिकट रद्द होने पर भी पूरा रिफंड किया जायेगा। हालांकि वर्तमान बुकिंग टिकटों के लिए फ्री कैंसेलेशन प्रोटेक्शन लागू नहीं है।
ग्राफ आधारित टेक्नोलॉजी होती है इस्तेमाल
Confirmtkt ग्राफ आधारित तकनीक का उपयोग करता है और भारतीय रेलवे द्वारा यात्रा के लिए उपलब्ध कई कोटा का उपयोग करता है ताकि अपने उपयोगकर्ताओं को अंतिम-मिनट की बुकिंग के लिए भी टिकट प्राप्त करने का बेहतर मौका दे सके। एक खास बात और कि कैंसिल किए जाने वाले टिकट पर Confirmtkt आपको कुछ वैकल्पिक ट्रैवल ऑप्शंस सुझायेगा, जिसमें उसी ट्रेन में मौजूद विकल्प, अन्य ट्रेनों में मौजूद विकल्प, ट्रेन और बस दोनों को मिलाकर मौजूद विकल्प शामिल हैं।
हर महीने करीब 50 लाख ग्राहकों को सेवाएं
Confirmtkt इस समय हर महीने करीब 50 लाख ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। Confirmtkt हर रोज करीब 3000 टिकट बुक करता है। ये प्लेटफॉर्म अपनी सेवाएं इंग्लिश के अलावा 7 क्षेत्रिय भाषाओं में भी देता है, जिनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम और बंगाली शामिल हैं। Confirmtkt.com की वेबसाइट के अनुसार ये एक ऑनलाइन आईआरसीटीसी ट्रेन बुकिंग साइटों में से एक है, जो ट्रेन टिकट उपलब्धता की आपकी संभावना बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें - रेलवे का निजीकरण तेज : तीसरी प्राइवेट ट्रेन इसी महीने, रूट तय
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications