नई दिल्ली, जुलाई 30। अगले महीने मतलब अगस्त की 10 तारीख को वाहन चालकों को बहुत परेशानी होने वाली है क्योंकि दिल्ली पेट्रोल एसोसिएशन ने यह एलान किया है कि अगले महीने की 10 तारीख को नो सीएनजी सेल के तहत सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक सीएनजी की बिक्री बंद रहेगी। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने एक सूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
बंद का कारण क्या है
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने कहा कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली के सीएनजी डीलर्स को बिजली के वास्तिवक रीइंबर्समेंट पेमेंट को नहीं किया है और इसके चलते दिल्ली के डीलर्स को हर महीने भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण डीपीडीए ने अपनी मांगो को लेकर 10 तारीख को सीएनजी की बिक्री बंद रखने का फैसला लिया है। डीपीडीए के प्रेसिडेंट अनुराग नरेन ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
पत्र में क्या लिखा है
डीपीडीए प्रेसिडेंट की ओर से आईजीएल के जनरल मैनेजर को पत्र में लिखा गया है कि वे बहुत बार इस बात की मांग कर चुके हैं कि आईजीएल गैस डिस्पेंस करने के लिए पेट्रोल पंपों पर वास्तविक बिजली के चार्ज को रीइंबर्स नहीं कर रही है दिल्ली के डीलर्स ने 2 वर्ष से इंतजार किया और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और आईजीएल के निर्देशों के मुताबिक सब-मीटर लगाए, उनका कैलिब्रेशन किया और ऑनलाइन रीडिंग के लिए प्रबंध किए।
बकाया इलेक्ट्रिसिटी चार्ज को अदा किया जाए
आईजीएल के साथ 2 मार्च 2022 को हुई मीटिंग में डीलर्स को इस बात का आश्वासन दिया गया था कि एक महीने के अंदर इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लिहाजा अप्रैल 2022 तक डीलर्स ने इंतजार किया लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया। डीपीडीए इस बात की मांग करती है अगस्त 2019 से बकाया इलेक्ट्रिसिटी चार्ज को तयशुदा रेट्स पर अदा किया जाए और हर 3 महीने पर इनको संशोधित किया जाए। अपनी मांगें पूरी ना होने की स्थिति में ही दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आने वाली 10 अगस्त को नो सीएनजी सेल का दिन रखने का फैसला लिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications