नई दिल्ली, मार्च 8। फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फीचर फोन वालों के लिए एक नयी सुविधा शुरू की है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मंगलवार 8 मार्च को फीचर फोन के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की शुरुआत की है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस कदम से लोगों के डिजिटल अपनाने में तेजी आएगी। फीचर फोन के लिए यूपीआई के अलावा डिजिटल भुगतान के लिए 24x7 हेल्पलाइन शुरू की गयी है, जिसे डिजीसाथी नाम दिया गया है।
यूपीआई 123पे
यूपीआई 123पे ग्राहकों को स्कैन और भुगतान को छोड़कर लगभग सभी लेनदेन के लिए फीचर फोन का उपयोग करने की सुविधा देगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे लेनदेन के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी। पर इस सुविधा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को अपने बैंक खाते को फीचर फोन से लिंक करना होगा।
ग्रामीण लोगों के लिए वरदान
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि फीचर फोन पर यूपीआई ग्रामीण क्षेत्रों में उन लोगों की मदद करेगा जो यूपीआई लेनदेन के लिए स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते। उन्होंने यह भी कहा कि यह मौजूदा दशक देश में डिजिटल पेमेंट ईकोसिस्टम में एक परिवर्तनकारी बदलाव का गवाह बनेगा। वे बोले कि आरबीआई ने पिछले तीन वर्षों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा की है।
पिछले साल हुआ था ऐलान
दिसंबर में केंद्रीय बैंक ने फीचर फोन में यूपीआई पेश करने की योजना की घोषणा के बाद यह कदम उठाया है, जो 2016 में शुरू होने के बाद से स्मार्टफोन तक ही सीमित है। ग्रामीण इलाकों में फीचर फोन रखने वाले लोगों के बीच इसका उपयोग सीमित हो गया था, मगर अब वे भी खुल कर यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। इन लोगों के लिए अब फीचर फोन पर यूपीआई को शुरू करने से वित्तीय सेवाओं का डिजिटल एक्सेस आसान हो जाएगा। साथ ही स्मार्टफोन या इंटरनेट तक एक्सेस बिना लोगों के एक बड़े वर्ग को डिजिटल रूप से लेनदेन करने में मदद मिलेगी।
कनेक्टिविटी के बिना भेजें पैसे
ऑफलाइन डिजिटल भुगतान का मतलब एक ऐसा लेनदेन होगा, जिसमें इंटरनेट या यहां तक कि टेलीकॉम कनेक्टिविटी की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस नए फ्रेमवर्क के तहत इस तरह का भुगतान किसी भी चैनल या इंस्ट्रूमेंट (जैसे कार्ड, वॉलेट, मोबाइल डिवाइस आदि) का उपयोग करके फेस-टू-फेस किए जा सकते हैं। इस तरह के लेनदेन के लिए एडिश्नल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन (एएफए) की आवश्यकता नहीं होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications