1 अप्रैल यानी आज से नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो गया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है वहीं दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के नए रेट
नई दिल्ली, अप्रेल 1। 1 अप्रैल यानी आज से नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो गया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है वहीं दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है। बात यहीं पर खत्म नहीं होती है, उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी के दामों में भारी इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के बाद अब सीएनजी ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार को प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ गए हैं।

बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम
प्रदेश में सीएनजी 8.30 रुपये बढ़ गई है, जबकि पीएनजी के दामों में 6.30 रुपये का इजाफा हुआ है। सीएनजी की नई कीमत अब लखनऊ और उन्नाव में 72.50 से बढ़कर 80.80 रुपये होगी। पीएनजी की दर अब 38.50 रुपये प्रति स्टैंर्डड क्यूबिक मीटर से बढ़कर 45 रुपये होगी। इससे पहले दिसंबर में सीएनजी और पीएनजी में करीब ढाई रुपये की बढोतरी की गई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी की कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैसों की दरों में लगातार उछाल हो रहे हैं। ऐसे में यह बढ़ोत्तरी हो रही है।
बढ़ी हुई सीएनजी-पीएनजी की ये है नई कीमत
शुक्रवार को राज्य में गैस की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड ने नई दरें जारी की हैं। लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी आठ रुपये तीस पैसे और आगरा में साढ़े ग्यारह रुपये महंगी हो गई है। सीएनजी की नई कीमत अब लखनऊ और उन्नाव में 72.50 से बढ़कर 80.80 रुपये है। अयोध्या में 81.25 पैसे, आगरा में 83.53 रुपये प्रति किग्रा। वहीं, पीएनजी की दर अब 38.50 रुपये प्रति स्टैंर्डड क्यूबिक मीटर से बढ़कर 45 रुपये हो गई है। आपको बता दें, लखनऊ में ही वर्तमान समय में 50,000 से अधिक सीएनजी वाहन संचालित हो रहे हैं। जिन पर इस बढ़ोतरी का तगड़ा असर होगा। किराये में बढ़ोतरी होने के साथ ही लोगों की रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों में भी इससे काफी पड़ेगा।
सस्ती हुई मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें
दूसरी तरफ देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के दामों में बढ़ोतरी के बीच मुंबई के लोगों को थोड़ी रहात मिली है। मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की गई है। गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के खुदरा मूल्य में छह रुपये प्रति किलो और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस में 3.50 रुपये घन मीटर कम करने की घोषणा की है। एमजीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है। इस निर्णय के साथ मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की खुदरी कीमत 36 रुपये घन मीटर हो गया।
एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ 250 रुपये महंगा
इसी के साथ एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि ये वृद्धि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। इसलिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को फिलहाल राहत मिली है। बता दें कुछ दिन पहले ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे, जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications