नई दिल्ली, सितंबर 30। फिक्स्ड इनकम निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने उन्हें निराश न करते हुए पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार छठी तिमाही में पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि 31 दिसंबर 2021 को होने वाली समाप्त तिमाही तक सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेशकों उसी ब्याज दर पर रिटर्न मिलता रहेगा, जिस दर पर अभी मिल रहा है।
मिलता रहेगा समान ब्याज
अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में किए गए नए निवेश पर भी पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) जितनी ही ब्याज दर मिलेगी। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से आज 30 सितंबर 2021 को जारी किए गए एक सर्कुलर के माध्यम से की गयी है। मंत्रालय के सर्कुलर के अनुसार, पीपीएफ पर 7.10 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। वहीं एनएससी पर 6.8 फीसदी और मासिक आय योजना खाते पर 6.6 फीसदी ब्याज दर बरकरार रहेगी।
जानिए पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरें :
- बचत खाता : 4 फीसदी
- 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
जानिए कुछ और योजनाओं की ब्याज दरें :
- 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
- 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4 फीसदी
- 5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
चेक करें बाकी योजनाओं की ब्याज दरें :
- 5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
- पीपीएफ : 7.1 फीसदी
- किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनों में मैच्योर)
- सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
डेब्ट निवेशकों के लिए राहत
छोटी बचत योजनाओं की दरों में कोई बदलाव न करना डेब्ट निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा। ये ऐलान आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा से एक सप्ताह पहले किया गया है। आरबीआई के भी एक बार फिर से दरों में कोई बदलाव न किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा इसिलए क्योंकि आरबीआई के दरों में कोई बदलाव न करने से बैंक एफडी पर ब्याज दरों में और कटौती नहीं कर पाएंगे। बैंकों द्वारा अभी कुछ महीनों से एफडी दरों में कटौती न करने के बावजूद, अभी भी छोटी बचत योजनाओं पर ज्यादा ब्याज दर मिल रही हैं।
बचत खाते पर ब्याज दर
एफडी के अलावा कुछ बड़े बैंकों द्वारा बचत खातों पर दी जाने वाली बचत ब्याज दर भी पोस्ट ऑफिस के बचत खाते पर ब्याज दर से कम है। पोस्ट ऑफिस बचत खाते पर वर्तमान में ब्याज दर 4 फीसदी है। जबकि एसबीआई, जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है, अपने बचत खाते पर 2.70 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक सालाना 3-3.5 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं टैक्स फ्री हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications